फुलकाहा पुलिस की कार्रवाई : 18 लीटर नेपाली शराब व चोरी की बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>भारत-नेपाल सीमा से सटे नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लीटर नेपाली शराब और चोरी की एक बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार&comma; फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक व्यक्ति चोरी की बाइक पर शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के तोपनवाबगंज गांव स्थित विद्यालय के समीप पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 18 लीटर &OpenCurlyQuote;ब्रिक्स’ नामक नेपाली शराब बरामद की गई। साथ ही बाइक भी चोरी की पाई गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उसे थाने ले आई&comma; जहां पूछताछ के बाद मेडिकल जांच के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। इस कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार&comma; चौकीदार शंकर पासवान समेत अन्य पुलिस बल शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महावीर आरोग्य संस्थान में अब रात 9 बजे तक होगी पैथोलॉजिकल जांच

पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेरोजगार बेटों को रोजगार, शिक्षक अभ्यर्थियों को लाठी यह अन्याय नहीं चलेगा : राजेश राम

मंत्री संजय कुमार ने गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री पद का ग्रहण किया पदभार