फुलकाहा में समाजसेवी व व्यवसायी भगवती गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा वार्ड संख्या-1&comma; शुक्र हाट निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी एवं कपड़ा व्यवसायी भगवती गुप्ता &lpar;60&rpar; का मंगलवार की देर रात हृदय गति रुकने &lpar;हार्ट अटैक&rpar; से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया&comma; वहीं पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह जैसे-जैसे लोगों को उनके निधन की सूचना मिली&comma; उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। हर कोई उनके सरल स्वभाव और समाजसेवा की भावना को याद कर भावुक नजर आया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया&comma; जिसमें उनके छोटे पुत्र मनीष गुप्ता ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे पत्नी&comma; दो पुत्र—प्रीतम गुप्ता एवं मनीष गुप्ता&comma; तथा दो अविवाहित पुत्रियों को छोड़ गए हैं। भगवती गुप्ता एक मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्ति थे&comma; जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे स्थानीय समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर बजरंग गुप्ता&comma; अशोक गुप्ता&comma; शंभू साह&comma; रामू साह&comma; दीपक साह सहित अन्य ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवती गुप्ता एक मार्गदर्शक&comma; अभिभावक और समाज के स्तंभ थे। उनके जाने से जो खालीपन आया है&comma; उसकी भरपाई कभी संभव नहीं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महावीर आरोग्य संस्थान में अब रात 9 बजे तक होगी पैथोलॉजिकल जांच

पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेरोजगार बेटों को रोजगार, शिक्षक अभ्यर्थियों को लाठी यह अन्याय नहीं चलेगा : राजेश राम

मंत्री संजय कुमार ने गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री पद का ग्रहण किया पदभार