पुलिस मुठभेड़ के बाद नशा तस्करी का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सोहना&comma;  à¤¸à¥à¤¶à¥€à¤²à¤¾ वर्मा &colon; <&sol;strong>गुरुग्राम में पुलिस मुठभेड़ के बाद नशा तस्करी का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार&comma; 136 ग्राम MDMA और हथियार बरामद पुलिस पर फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में लगी थी गोली&comma; एक पुलिसकर्मी भी हुआ था घायल&semi; पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से जुड़े हैं आरोपी गुरुग्राम&comma; 14 अक्टूबर। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-65 ने नशा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के चौथे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार&comma; आरोपी कबीर निवासी बाली&comma; जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने में संलिप्त था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 136 ग्राम MDMA&comma; एक पिस्टल&comma; एक देशी कट्टा और एक खाली खोल बरामद किया था।पुलिस के मुताबिक 9 अक्टूबर को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम को सूचना मिली थी कि हथियारबंद तीन व्यक्ति लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने नंगली उमरपुर से सेक्टर-62 की ओर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर जांच शुरू की। रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया&comma; लेकिन उन्होंने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फायरिंग के दौरान एक गोली पुलिस वाहन पर लगी&comma; जबकि एक पुलिस कर्मचारी की बाजू में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की&comma; जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान कुल नौ गोलियां चलीं&comma; जिनमें छह आरोपियों और तीन पुलिस टीम की ओर से चलाई गईं।पुलिस ने मार्फत उर्फ मारू &lpar;32&rpar;&comma; फूल बाबू शेख &lpar;26&rpar; और श्रीकुल शेख &lpar;37&rpar; को गिरफ्तार किया। तीनों पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार&comma; मार्फत पर चार&comma; फूल बाबू पर दो और श्रीकुल पर एनडीपीएस एक्ट का एक मामला पहले से दर्ज है। फूल बाबू पर एनडीपीएस मामले में इनाम भी घोषित था।<br>पूछताछ के बाद पुलिस ने 11 अक्टूबर को सेक्टर-62 से चौथे आरोपी कबीर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मार्फत उर्फ मारू को 19 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

युवक का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल डंडे बरामद!

मानिकपुर में नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नवाबगंज का वारंटी भी गया जेल

जोगबनी को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प