सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गया&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के त्रिपुरा से प्रस्थान कर असम&comma; पश्चिम बंगाल एवं झारखंड होते हुए गया जिला पहुँचने पर गया पुलिस द्वारा रैली में शामिल प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; गया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक&comma; ग्रामीण&comma; गया स्वयं उपस्थित रहे तथा रैली में शामिल प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उनके सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित किया। साथ ही&comma; रैली के सुचारु संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। रैली के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा&comma; विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। गया पुलिस द्वारा रैली के सुरक्षित आवागमन एवं प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह रैली राष्ट्रीय एकता&comma; अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा देशवासियों में एकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ फायरिंग में कुख्यात ‘झामु’ के पैर में लगी गोली!

संध्या चौपाल को प्रभावी बनाने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित

दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी अलर्ट, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण