संपत चक में 1.43 करोड़ की लागत से 8 सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> फतुहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संपत चक में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ&period; रामानंद यादव द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना एवं विधायक निधि के तहत विभिन्न सड़कों का शिलान्यास&comma; शुभारंभ और उद्घाटन किया गया&period; इस दौरान कुल 1 करोड़ 43 लाख 26 हजार 820 रुपए की लागत से आठ सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत और उद्घाटन हुआ&comma; जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के तहत पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 44 स्थित खेमनीचक में एक सड़क&comma; संपतचक नगर परिषद के वार्ड संख्या 04 नयाचक में दो सड़क&comma; वार्ड संख्या 09 में चार सड़क तथा वार्ड संख्या 24 मानपुर बैरिया में एक सड़क का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया&period; इन सभी योजनाओं को क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस मौके पर कंकड़बाग अंचल के पैकेज-2 अंतर्गत वार्ड संख्या 44 में खेमनीचक मोड़ से एडीएम पथ होते हुए मंगल चौक तक क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का भी विधिवत उद्घाटन किया गया&period; यह कार्य लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी&comma; जिसके पूरा होने से आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में विधायक डॉ&period; रामानंद यादव ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है&period; उन्होंने कहा कि सड़क&comma; नाली और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास से ही क्षेत्र का समुचित विकास संभव है&period; इस अवसर पर पार्षद आशीष चंद्र यादव उर्फ सत्येंद्र यादव सहित मनोज मुखिया&comma; सतेंद्र कुमार&comma; पप्पू यादव&comma; महेश नेता जी&comma; मुन्ना यादव&comma; दिना जी&comma; ओम प्रकाश चौटाला&comma; धीरज जी&comma; रंजीत कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे&period; कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और लोगों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

लाइन डे पर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं, समाधान के निर्देश

राज्य के गैर चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ने की खेती के विस्तार की कवायद शुरू

कैंपस प्लेसमेंट में चमके सत्तार मेमोरियल कॉलेज के छात्र, दक्षेस इंटरव्यू में कई छात्रों