पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, माल वाहक ऑटो चालक का सिर फोड़कर ₹1.93 लाख लेकर फरार हुए तीन बदमाश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। एक तरफ गौरीचक थाना पुलिस दुर्गा पूजा और नवरात्रि को लेकर फ्लैग मार्च निकालने की तैयारी कर रही थी&comma; तो दूसरी तरफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। गौरीचक थाना क्षेत्र के नाद घाट के पास बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने पुनपुन बाजार से माल की डिलीवरी कर लौट रहे ऑटो चालक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद पिस्टल से हमला कर चालक का सिर फोड़ दिया और डिलीवरी के ₹1&comma;93&comma;880 लूटकर फरार हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>डिलीवरी के पैसे लेकर लौट रहा था चालक<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार&comma; नेचर फ्रेश रिफाइंड ऑयल कंपनी के लिए काम करने वाले चालक वीरेंद्र कुमार महिंद्रा अल्फा मालवाहक ऑटो &lpar;BR01GQ 5409&rpar; से पुनपुन बाजार में माल की डिलीवरी देने गए थे। डिलीवरी के बाद उन्हें दुकानदार से ₹1&comma;93&comma;880 की रकम मिली थी। चालक ने दोपहर करीब 1&colon;30 बजे अपने मालिक चिराग कुमार से बात कर पैसे मिलने की जानकारी भी दी थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद वीरेंद्र कुमार ऑटो लेकर गौरीचक की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2&colon;15 बजे नाद घाट के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पिस्टल से हमला कर फोड़ा सिर&comma; ऑटो का शीशा भी तोड़ा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आरोप है कि बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर चालक से पैसे छीनने की कोशिश की। विरोध के दौरान अपराधियों ने पिस्टल से सिर पर वार कर दिया&comma; जिससे वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने ऑटो का शीशा भी तोड़ दिया और डिलीवरी के ₹1&comma;93&comma;880 लेकर मौके से फरार हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद घायल चालक ने अपने मालिक चिराग कुमार को फोन कर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम को सूचना दी गई। घायल चालक को गौरीचक थाने ले जाया गया&comma; जहां से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इलाज के लिए संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र &lpar;PHC&rpar; भेजा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>10 वर्षों से कंपनी में काम कर रहा था चालक<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नेचर फ्रेश कंपनी के मालिक चिराग कुमार ने बताया कि वीरेंद्र कुमार पिछले करीब 10 वर्षों से उनके यहां मालवाहक ऑटो चलाने का काम कर रहे हैं। वीरेंद्र के पिता भी पहले उनके यहां ऑटो चलाते थे। उन्होंने चालक को विश्वासपात्र बताते हुए कहा कि पुनपुन बाजार में डिलीवरी देने के बाद उसने दुकानदार से उनकी बात भी कराई थी। दुकानदार ने भुगतान किए जाने की पुष्टि की थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चिराग कुमार के मुताबिक&comma; करीब आधे घंटे बाद चालक का फोन आया। वह रोते हुए बता रहा था कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की&comma; पिस्टल से सिर पर वार किया और डिलीवरी की पूरी रकम लूट ली। सूचना मिलते ही उन्होंने चालक को पुलिस बुलाने की सलाह दी और खुद घटनास्थल के लिए निकल पड़े। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि चालक गौरीचक थाने पहुंच चुका है&comma; जिसके बाद वह भी थाने पहुंचे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दुर्गा पूजा और नवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा फ्लैग मार्च की तैयारी के बीच हुई इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट और चालक पर हमले की इस वारदात से स्थानीय कारोबारियों और मालवाहक वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। फिलहाल&comma; गौरीचक थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि लूट की वारदात हुई है अपराधियों का पता लगाने के लिए मालवाहक ऑटो चालक वीरेंद्र कुमार को साथ में लेकर घटनास्थल और आसपास की इलाके में सीसीटीवी कैमरा चेक कराया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

धूमधाम से मना डांडिया समारोह, बच्चों ने दिया बुराइयों के अंत का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

विश्व खाद्य दिवस पर एम्स पटना में खाद्य प्रदर्शनी, मोटे अनाज और पारंपरिक खानपान के प्रति किया जागरूक