मरीजों के लिए महावीर आरोग्य अस्पताल में सभी विभाग : आईसीयू, डायलिसिस और लिफ्ट की सुविधा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>महावीर मंदिर पटना की ओर से संचालित महावीर आरोग्य संस्थान में मरीजों के लिए प्राय सभी विभागों की सुविधा बहाल हो गई है। जैसे मेडिसिन&comma; कार्डियो&comma; गैस्ट्रो&comma; आब्स एंड गाइनी&comma; पेडिएट्रिक्स&comma; स्किन&comma; आर्थोपेडिक्स&comma; सर्जरी&comma; डेंटीस्ट्री&comma; ईएनटी आदि शामिल है। विशेषकर यहां 10 बेड का आईसीयू और नौ डायलिसिस मशीन की सुविधा भी है। मरीजों को रियायत दर पर ये सुविधाएं दी जाती हैं। साथ ही बुजुर्ग मरीजों के सहूलियत के लिए बुधवार को लिफ्ट की सुविधा बहाल कर दी गई। इसका उद्घाटन श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने किया। लिफ्ट नए ओपीडी भवन में लगाया गया है। लिफ्ट नहीं होने बुजुर्ग या फिर चलने में असमर्थ मरीजों को परेशानी होती थी। लिफ्ट लग जाने से अब इस परेशानी से निजात मिल गई है। इस लिफ्ट को 390 किलो वजन वहन करने की क्षमता है। एक बार में इस लिफ्ट में 65 किलो वजन के छह मरीज आ- जा सकते हैं। लिफ्ट गियरलेस है। लिफ्ट में इमरजेंसी अलार्म&comma; डिजिटल पॉजिशनिंग&comma; चमकदार सूचक यंत्र के अलावा माइक्रोप्रोसेसर यंत्र भी लगा हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सायण कुणाल ने कहा कि श्री महावीर स्थान न्यास समिति द्वारा संचालित सभी अस्पताल लाचार और गरीब मरीजों की कठिनाइयों का सामाधान करने के लिए हर वक्त तत्पर रहता है और हर संभव उसे जल्द दूर करने की कोशिश रहती है। उन्होंने कहा कि महावीर आरोग्य संस्थान अपने स्थापना काल से ही मद्यवर्गीय और गरीब मरीजों को रियायत दर पर उच्चस्तरीय गुणवक्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अनवरत सराहनीय प्रयास कर रहा है। सायण ने कहा कि आरोग्य संस्थान में मरीजों को आधुनिक तकनीक से लैस चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो इसका ध्यान रखा जाता है। मौके पर संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ&period; रास बिहारी सिंह&comma; निदेशक आरबीपी यादव&comma; अपर निदेशक डॉ&period; राजेश रंजन समेत चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजीवनगर स्थित महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल को इनर व्हील क्लब आफ पाटलिपुत्रा ने मरीजों के लिए बुधवार को एंबुलेंस डोनेट किया है। वरिष्ठ नागरिक अस्पताल को एंबुलेंस की सेवा मिलने से मरीजों के लिए सहूलियत हो गई है। उन्हें घर से लाने और ले जाने में सहूलियत हो गई है। इसकी पुष्टि अस्पताल के एडिशनल डाइरेक्टर डॉ&period; निखिल गोयल ने की। मौके पर चेयरमैन रश्मि गुप्ता&comma; अध्यक्ष शितु गांधी और सचिव निलांजना आदि मौजूद थी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भाजपा और आरएसएस के विचारों को नीतीश कुमार ने आधार दिया है जिस कारण आज उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ रहा है : अली अशरफ फातमी

संपत चक में 1.43 करोड़ की लागत से 8 सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन

देर रात तक चैता के रस में भींगते श्रोताओं के संग बाबा चौहरमल महोत्सव का समापन