गौशाला में छिपाकर रखी थी विदेशी शराब, मद्य निषेध विभाग की छापेमारी में तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजीत<&sol;strong>। मद्य निषेध विभाग की टीम ने बुधवार&comma; 16 सितंबर 2026 की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर में कार्रवाई करते हुए एक गौशाला में छापेमारी की&period; छापेमारी के दौरान गौशाला में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई&period; मौके से शराब कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है&period; बरामद शराब अलग-अलग ब्रांड की बताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मद्य निषेध विभाग के एक्साइज इंस्पेक्टर मोहम्मद शमी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि फतेहपुर स्थित एक गौशाला में शराब छिपाकर रखी गई है&period; सूचना का सत्यापन करने के बाद टीम गठित कर बुधवार सुबह बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई&period; कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब बरामद हुई&period; मौके पर दो ब्रांड की शराब दिखाई दी है&comma; जबकि विभागीय कार्यालय में गिनती और जांच के बाद अन्य ब्रांडों की भी जानकारी सामने आने की संभावना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधिकारी के अनुसार&comma; बरामद शराब को विभागीय कार्यालय ले जाकर उसकी गिनती की जाएगी और सभी ब्रांडों की पहचान की जाएगी&period; इसके बाद ही शराब की कुल मात्रा का सही आकलन हो सकेगा&period; फिलहाल बरामद शराब की सटीक मात्रा बताना संभव नहीं है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चितरंजन कुमार के रूप में हुई है&period; प्रारंभिक पूछताछ में उसने विभागीय अधिकारियों को बताया कि वह करीब 15 दिनों से शराब के कारोबार से जुड़ा था और उसके अनुसार यह शराब की पहली खेप थी&period; हालांकि&comma; विभाग उसके इस दावे की भी जांच कर रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मद्य निषेध विभाग की टीम अब गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर शराब की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है&period; साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की संलिप्तता है या नहीं&period; बरामद शराब और गिरफ्तार आरोपित को विभागीय कार्रवाई के लिए ले जाया गया है&period; शराब की गिनती&comma; ब्रांड की पहचान और पूछताछ के बाद मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना में खुलेगा ‘चार साहिबजादे एम आर आई, सी टी स्कैन सेंटर

नेपाल से लाई जा रही 43.5 लीटर नेपाली शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार!

बालू के ढेर में दबकर दो बच्चों की मौत, मामले में ट्रैक्टर मालिक गिरफ्तार!