दुकान में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, पांच-छह दबंगों पर आरोप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>गौरीचक थाना क्षेत्र के सोगी नहर स्थित एक शोरूम में दिनदहाड़े पांच-छह दबंगों द्वारा घुसकर दुकानदार और कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है&period; घटना बुधवार सुबह करीब 9&colon;00 बजे की बताई जा रही है&period; पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़ित कर्मचारी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपितों ने बिना किसी उकसावे के दुकान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी&period; उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उन्हें पीटा गया और फिर दुकान से बाहर ले जाकर भी मारपीट की गई&period; इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़ित के अनुसार&comma; मारपीट करने वालों में भानु कुमार प्रताप&comma; पिता दीपक सिंह&comma; तथा प्रेम कुमार&comma; पिता प्रमोद साहू&comma; समेत उनके परिवार के अन्य लोग शामिल थे&period; उन्होंने बताया कि सभी आरोपित स्थानीय निवासी हैं और उनकी पहचान पहले से है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बबलू कुमार ने कहा कि घटना की लिखित शिकायत गौरीचक थाना में दी गई है&period; पुलिस मौके पर पहुंची&comma; जांच की&comma; सीसीटीवी फुटेज देखा और उसे अपने साथ ले गई&period; इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों का कहना है कि सोगी नहर मार्ग काफी व्यस्त इलाका है&comma; जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है&period; इसके बावजूद दिनदहाड़े दुकान में घुसकर मारपीट की घटना से व्यापारियों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है&period; वहीं&comma; पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जहानाबाद एसपी ने नगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

गांजा तस्कर बैजनाथ बहरदार के घर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त छापेमारी, 2 किलो 42 ग्राम गांजा व ₹10.88 लाख नकद बरामद!

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 98 किलो गांजा जब्त!