विद्युत चोरी मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> विद्युत चोरी के आरोप में बथनाहा ओपी क्षेत्र के दीपोल तथा भवानीपुर के चार लोगों के विरूद्ध गुरुवार को मनीष कुमार कनिय विद्युत अभियंता जोगबनी के द्वारा बथनाहा ओपी में विधुत चोरी अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है । मनीष कुमार ने बताया कि विधुत का अधिक बकाया होने के कारण इन लोगो का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था लेकिन चोरी छिपे पुनः टोका लगा कर घरों में बिजली जलाया जा रहा था जिसकी सूचना हमलोगों को ग्रामीणों द्वारा दिया गया था जिसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी किया गया जिसमें जाँच के क्रम में कुछ लोगो को अवैध तरीके से बिधुत जलाते पकड़ा गया तथा उनके ऊपर दंडात्मक करवाई किया गया है &comma; जिसमे दीपोल के दिनेश मंडल पर 30&comma;320 &comma;राजेश मंडल पर 49&comma;826 &comma;मो हनीफ पर 49&comma;129 तथा भवानी पुर के मो ईशा पर 21&comma;802 रुपया का जुर्माना लगाया गया है&period; उक्त छापेमारी अभियान में पुलिस बल के अलावे मानव बल सुमन कुमार ठाकुर &comma;सन्नी कुमार राय &comma;धीरेंद्र राय आदि कर्मी शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

रैपिड एक्शन फोर्स के साये में मनाई जाएगी ईद, फुलवारी शरीफ में प्रशासन का फ्लैग मार्च