कुर्जी मोहम्मदपुर गांव में दो जातीय गुटों के बीच मारपीट, कई घायल, घर पर चढ़कर पथराव फायरिंग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के कुर्जी मोहम्मदपुर गांव में रविवार की दोपहर दो जातीय गुटों के बीच जोरदार मारपीट हो गई&period; बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते-देखते इतना बढ़ गया कि दोनों गुट आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे&period; घटना में कई मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं&period;इस मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है&period; वीडियो बनाने वाले को भी निशाना बनाया गया&period; जिस घर से लड़कियों ने वीडियो बनाना शुरू किया उसे घर पर भी जमकर पथराव किया गया&period; पूरे गांव में दहशत्व खौफ का माहौल है&period; दलित परिवार भय के माहौल में जी रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमलावर गुट ने पासवान टोला पर हमला कर घरों पर पथराव किया&comma; महिलाओं के साथ छेड़खानी की और दहशत फैलाने के लिए छः राउंड फायरिंग भी की&period; घटना के बाद सभी दलित परिवार डर के मारे गांव छोड़कर बधार मे भाग गए&period; लगभग एक घंटे बाद पुलिस पहुंची तो लोग वापस लौटे&period; हालांकि पुलिस ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना में पवन पासवान पिता महेश्वर पासवान उर्फ पिठा &lpar;28 वर्ष&rpar; गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनके सिर में गहरी चोट आई है&period; इसके अलावा नौमी चंद्र वंसी और दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं&period;हमलावर गुट के दो लोग भी जख्मी हुए हैं&period;सभी घायलों का इलाज एम्स पटना सहित अन्य अस्पताल में चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ के विधायक गोपाल रविदास ने घटना की कड़ी निंदा की है&period; उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित सामंती प्रवृत्ति के लोग आज भी दलितों पर अत्याचार कर रहे हैं&period; मामूली विवाद को बहाना बनाकर दलित परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है&period; विधायक ने बताया कि गांव के लोगो से पता चला है कि एक माह पहले भी मामूली बात पर ही एक दलित के बच्चे के साथ मारपीट की गई थी&period; इस गांव में सामंती लोगों का मन इस कदर बढ़ा हुआ है कि मामूली बातों पर दलित के बच्चों को प्रताड़ित करते हैं उन पर थूक फेंक देते हैं और विरोध करने पर मारपीट की जाती है&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दलित परिवार के लोग खेतों में और अन्य शहरी इलाके में जाकर मजदूरी करते हैं वह बड़े जाति के लड़के गांव में जहां-तहां बैठे रहते हैं बच्चों के साथ मारपीट करना महिलाओं के साथ और अभद्र व्यवहार लड़कियों के साथ कमेंट बाजी करना उनका आम बात हो गया है&period;विधायक ने जिलाधिकारी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है&period;भाकपा माले प्रखंड सचिव गुरुदेव दास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की&period; उन्होंने आरोप लगाया कि सामंती मानसिकता से ग्रसित लोगों ने दलित परिवारों पर हमला किया है&period; महिलाओं के साथ बदसलूकी और फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाया गया&period; उन्होंने प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उधर फुलवारी शरीफ एसएचओ मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि दो गुटों के बच्चों के बीच विवाद के बाद बड़े लोग भी भिड़ गए&period; दोनों पक्षों से मारपीट हुई है और दोनों तरफ से आवेदन मिला है&period; घायलों का इलाज कराया जा रहा है&period; उन्होंने गोलीबारी की बात से साफ इनकार किया है और कहा कि घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है&period; पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप