एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह, 243 सीटों का लक्ष्य तय कर जीतने की तैयारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने आज दावा करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार कुछ भी कर सकती है&comma; वह हमने विगत कुछ वर्षों में देखा है और आगे भी निरंतर भाव से यही हो रहा है। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि कार्यकर्ता तब तक नहीं रुकेंगे&comma; जब तक हम मोदी सरकार की उपलब्धियों को और प्रदेश के विकास के प्रति एनडीए की सोच को लेकर प्रदेश के हर घर तक नहीं पहुंच जाएं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने आज छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया। इस सम्मेलन को एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन भी माना जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा&comma; लोजपा &lpar;आर&rpar; के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी&comma; हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह&comma; रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मेलन में आए एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर हुए विकास की चर्चा आज देश में हो रही है। एक तरफ जहां महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है&comma; वहीं युवाओं को रोजगार देने की योजना सफल हो रही है। नीतीश कुमार ने जितना बिहार में काम किया है&comma; उसकी जितनी तारीफ की जाए&comma; वह कम है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि पहले के बिहार और नीतीश कुमार के बिहार में जमीन-आसमान का अंतर है। पहले गांव में बिजली नहीं थी। पहले लोग लालटेन से काम चलाते थे&comma; लेकिन अब लोगों ने लालटेन छोड़ दिया या फोड़ दिया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए राजद पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग सामाजिक न्याय की बात करते हैं&comma; लेकिन वे परिवारवाद से बाहर नहीं निकलते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा&comma; &&num;8220&semi;कोई भी किसी भी तरीके से भारतीय जनता पार्टी और अन्य घटक दलों का सदस्य बने हैं&comma; तो यह समझना चाहिए कि आप बहुत भाग्यशाली हैं जो आपको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। देश की बाकी अन्य पार्टियों में किसी के पास नेता है तो नीति नहीं&comma; नीति है तो नीयत नहीं&comma; नीयत है तो कार्यकर्ता नहीं&comma; कार्यकर्ता है तो कार्यक्रम नहीं&comma; लेकिन यह केवल और केवल एनडीए ही है जिसके पास नेता भी है&comma; नीति भी&comma; नीयत भी&comma; कार्यकर्ता और कार्यक्रम भी।&&num;8221&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; जायसवाल ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता पांडव की फौज़ है और अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम पांडव और विपक्षी कौरव सेना में टक्कर होगी और हम विजई होंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि आज सभी एनडीए कार्यकर्ताओं को इसका गुमान है कि इतने संगठित&comma; व्यवस्थित और पारिश्रमिक कार्यकर्ताओं की फौज के गठबंधन को कोई नहीं रोक सकता।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं का यहां जन सैलाब उमड़ा है&comma; वह इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के रण में न केवल पूरी तैयारी से उतरने का उद्घोष है&comma; बल्कि उसके परिणाम की झलक भी है। उन्होंने अपने संबोधन में लालू यादव को सरकार को भी याद किया। उन्होंने राजद के परिवारवाद को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि पिछले लोकसभा में यहां लालू यादव ने अपनी एक और बेटी को राजनीति में प्रोजेक्ट करने की कोशिश की&comma; लेकिन जनता ने नकार दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; लोजपा &lpar;रामविलास&rpar; के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि विरोधियों को भ्रम&comma; झूठ और अफवाह पर विश्वास है&comma; लेकिन हमें अपने कार्यकर्ताओं की शक्ति पर भरोसा है। हम पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए अगला विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेंगे और विजयी भी होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाला चुनाव बेहद खास है और आज से ही हमें उसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार की विकास नीतियों को जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। पिछला लोकसभा चुनाव और हाल में ही हुए उप चुनाव परिणाम इसके संकेत हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि बिहार की जनता कभी भी महागठबंधन की सरकार नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि राजद की सरकार और एनडीए की सरकार को यहां की जनता देख चुकी है और अंतर जान चुकी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार