जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिलाधिकारी&comma; पटना डॉ&period; त्यागराजन एस&period;एम&period; ने पदाधिकारियों को आम जनता के लिए बेहतर-से-बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयत्नशील रहने का निदेश दिया है। साथ ही नगर व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु यातायात-प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने एवं प्रभावी ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने का निदेश दिया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वे आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पटना शहर में यातायात-प्रबंधन&comma; अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान तथा परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित&comma; व्यवस्थित एवं जाम-मुक्त बनाने हेतु आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात-प्रबंधन जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए सभी स्टेकहोल्डर्स सजग&comma; तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें। जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि पटना में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान हेतु अधिकारीगण एक्शन मोड में रहें। सड़कों पर नियमित पेट्रोलिंग करें। सीसीटीवी को क्रियाशील रखें। वेंडिंग ज़ोन का निर्धारण करें। दीर्घकालीन योजना का निर्माण एवं क्रियान्वयन करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पटना शहर को आवागमन हेतु सर्वानुकूल बनाना है। सुगम एवं सुचारू यातायात की व्यवस्था जनहित में अत्यावश्यक है। यह हमारी कार्यशैली एवं जीवन-शैली पर भी काफी प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित&comma; व्यवस्थित एवं जाम-मुक्त बनाने हेतु लगातार कोशिश की जा रही है। यातायात व्यवधान&comma; अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करता है। नगर विकास विभाग&comma; ट्रैफिक पुलिस&comma; परिवहन&comma; एनएचएआई&comma; वन विभाग&comma; पथ निर्माण&comma; प्रशासन&comma; पुलिस&comma; विधि-व्यवस्था सहित सभी सम्बद्ध पदाधिकारी अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें। अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन कार्य योजना का निर्माण कर अनुपालन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्री एवं आम जनता सम्पूर्ण अभियान के केन्द्र बिन्दु हैं। अभियान के दौरान हरएक स्टेकहोल्डर की सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि जनता को सर्वाेत्तम सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र इसके लिए सजग एवं तत्पर है। आज की इस बैठक में पटना शहर में यातायात प्रबंधन एवं अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पटना जिला में शहरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डेडिकेटेड संगठनीय ढांचा क्रियाशील है। जिला प्रशासन&comma; पुलिस प्रशासन एवं संबंधित नगर निकायों की एकीकृत शहरी प्रबंधन इकाई सक्रिय है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपर जिला दंडाधिकारी &lpar;नगर-व्यवस्था&rpar; को शहरी प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए नियमित तौर पर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया है ताकि आम जनता को ट्रैफिक जाम इत्यादि समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नेहरू पथ&comma; गाँधी मैदान&comma; बैरिया&comma; अशोक राजपथ&comma; अटल पथ सहित विभिन्न मार्गों पर नियमित तौर पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अस्थायी अतिक्रमण के अलावा मुख्य पथों पर स्थायी अतिक्रमण&comma; अगर कोई हो तो&comma; उसे चिन्हित कर विधिवत कार्यवाही चलाते हुए अतिक्रमण हटाने का निदेश पदाधिकारियों को दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न मार्गों पर एस्कलेटर-युक्त एफओबी&comma; अंडरपास&comma; सड़कों का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण&comma; वेंडर्स के लिए बेहतर सुविधा एवं अन्य सभी बिन्दुओं पर लगातार कार्य किया जा रहा है ताकि आम जनता को सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप बेहतर-से-बेहतर सुविधा उपलब्ध हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निदेश दिया कि सभी स्टेकहोल्डर्स से संवाद कायम रखें। लोगों की हर सुविधा का ख्याल रखें। जिला प्रशासन के सभी अंग यथा नगर व्यवस्था&comma; परिवहन&comma; जिला नियंत्रण कक्ष&comma; अनुमंडल पदाधिकारी&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा नगर निकाय सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करें। ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के नियमों के अनुसार सुगम परिचालन हेतु कार्य करें। नियमित तौर पर प्रभावी ढंग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएँ। पब्लिक न्यूसेंस हटाने के लिए नोटिस देकर कार्रवाई करें। इंफोर्समेन्ट एजेंसी लगातार सक्रिय रहे तथा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराएँ। नो पार्किंग जोन एवं नो वेंडिंग जोन का निर्धारण कर अनुपालन सुनिश्चित कराएँ&comma; उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई करें। यातायात प्रवाह को आवश्यकतानुसार रेगुलेट करें। समय का निर्धारण कर वाहनों को अलग-अलग अन्तराल पर छोड़ें। अनावश्यक कट को बंद करें। जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण करें। वन-वे का सख्ती से अनुपालन कराएँ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि पटना हमसब का शहर है। यह हमारे राज्य की राजधानी है तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी इसका महत्वपूर्ण स्थान है। इसे ट्रैफिक जाम एवं प्रदूषण से मुक्त तथा बेहतर रखना हमसब की जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए नियमित तौर पर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। सुरक्षित एवं सुगम यातायात प्रबंधन के सभी मानकों के प्रति प्रशासन सजग एवं तत्पर है। पटना शहर में अनावश्यक कट को बंद किया गया है। सार्वजनिक परिवहन की बसें उत्कृष्ट तकनीकों पर आधारित तथा सीएनजी से परिचालित हैं। मेट्रो का भी विकास तीव्र गति से किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज की इस बैठक में यातायात प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। रेलवे स्टेशन&comma; कारगिल चौक&comma; कंकड़बाग&comma; राजा बाजार&comma; पाटलिपुत्र बस टर्मिनल&comma; बैरिया&comma; अशोक राजपथ&comma; नेहरू पथ आदि स्थलों पर जाम की समस्या के समाधान हेतु प्रस्तावों पर विस्तृत विमर्श किया गया। वेंडिंग जोन एवं नो वेंडिंग जोन की पहचान&comma; मल्टिलेवल पार्किंग&comma; ऑटो पार्किंग स्थल&comma; नो इन्ट्री पर विचार&comma; सड़क की चौड़ाई बढ़ाना&comma; जाम एवं दुर्घटना का कारण खोजने एवं इसका समाधान करने&comma; सार्वजनिक पार्किंग स्थलों की पहचान एवं क्रियान्वयन&comma; अतिक्रमण हटाना&comma; सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन आदि पर विचार किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी&comma; पटना को निदेश दिया कि गाड़ियों के बेतरतीब ढंग से परिचालन के विरूद्ध नियमित तौर पर स्पेशल ड्राईव चलाया जाए तथा नियमानुसार दंड लगाने एवं अन्य कार्रवाई की जाए। अवैध पार्किंग&comma; बसों एवं ऑटो का अवैध ठहराव तथा ओवरस्पीडिंग के विरूद्ध सभी पदाधिकारी तत्पर रहें। सीसीटीवी के माध्यम से निदेशों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करें। आर्थिक दंड लगाएं। पटना नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम &lpar;आईटीएमएस&rpar; को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। सीसीटीवी कैमरों&comma; पब्लिक एड्रेस सिस्टम&comma; ईसीबी&comma; आरएलवीडी&comma; वीएमडी&comma; एएनपीआर आदि का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को वाहनों के व्यवस्थित परिचालन एवं जन-सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 415 स्थानों पर 3300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसमें सीसीटीवी सर्विलांस कैमरा 2&comma;602&semi; रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन &lpar;आरएलवीडी&rpar; कैमरा 473&semi; ऑटोमेटिक नम्बर प्लेट रिकॉग्निशन &lpar;एएनपीआर&rpar; कैमरा 150&semi; स्पीड व्यालेशन डिटेक्शन &lpar;एसवीडी&rpar; कैमरा 12 तथा व्हीकल डिटेक्शन एंड क्लासिफिकेशन &lpar;वीडीसी&rpar; कैमरा 120 लगाया गया है। 69 स्थानों पर पब्लिक एड्रेसल सिस्टम से नियमित तौर पर उदघोषणा की जाती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि उच्च तकनीकों पर आधारित यातायात प्रबंधन पटना जैसे महत्वपूर्ण शहर के लिए अत्यावश्यक है। पटना शहर पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी भारत के लिए द्वार &lpar;गेट-वे&rpar; की भूमिका निभाता है। यहाँ उत्कृष्ट यातायात&comma; जीवन सुरक्षा&comma; आर्थिक वृद्धि&comma; विकास एवं लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में उत्प्रेरक का काम करेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि <em>वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण अक्सर यातायात पर दबाव<&sol;em> देखा जा रहा है। कंजेशन की समस्या दूर करने तथा सुचारू परिवहन के लिए यातायात-प्रबंधन आवश्यक है। इससे सड़क दुर्घटना को रोका जा सकता है। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर साईनेज लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार जिला के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहाँ सैकड़ों की संख्या में रोड&comma; ब्रिज&comma; फ्लाइओवर इत्यादि का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पूरे पटना जिला में विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की बेहतर स्थिति है। जो भी छोटी-छोटी समस्याएँ आ रही है उसका समय से समाधान किया जा रहा है। सभी स्टेकहोल्डर्स को विश्वास में लेकर जनहित के कार्यों के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा जन-सुविधाओं पर नियमित ध्यान दिया जा रहा है। सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सड़कों एवं पुलों का निर्माण किया जा रहा है। यातायात प्रबंधन के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। गाँवों एवं शहरों के सौन्दर्यीकरण के लिए अनेक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर&comma; दानापुर एवं पटना सिटी&comma; अपर जिला दंडाधिकारी नगर व्यवस्था&comma; अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था&comma; अपर समाहर्ता&comma; जिला परिवहन पदाधिकारी&comma; पुलिस उपाधीक्षक&comma; यातायात तथा अन्य विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया