मुख्यमंत्री ने बांस घाट क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma;  à¤¸à¥à¤¨à¥€à¤² कुमार <&sol;strong>&colon; मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांस घाट क्षेत्र स्थित विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बांस घाट क्षेत्र में निर्माणाधीन अत्याधुनिक शवदाह गृह परिसर के निर्माण कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन दो-लेन संपर्क सड़क के निर्माण कार्य के प्रगति की भी अधिकारियों से जानकारी ली। इस निर्माणाधीन दो-लेन संपर्क सड़क को नेहरू पथ &lpar;बेली रोड&rpar; के आयकर चौराहा से दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट होते हुए जे०पी० गंगा पथ से जोड़ा जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बांस घाट में शवदाह गृह परिसर का निर्माण निर्धारित समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूर्ण कराएं। यहाँ अंतिम संस्कार में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग पहुँचते हैं उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराएं। मंदिरी नाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन दो-लेन संपर्क सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाकर बेहतर ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। इस पथ का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से नेहरू पथ और जे०पी० गंगा पथ के बीच सीधी संपर्कता होगी जिससे लोगों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा&comma; विधायक श्याम रजक&comma; बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार&comma; मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार&comma; मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि&comma; मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह&comma; पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर&comma; जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०&comma; वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, 117 स्थलों पर सुरक्षा बल तैनात

पटनासिटी में 17 लीटर शराब बरामद!