फुलवारी के पूर्णेन्दु नगर में भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के आवास पर ई डी की छापेमारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; अजित<&sol;strong> गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय &lpar;ईडी&rpar; ने भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के फुलवारी शरीफ के पूर्णेदु नगर में स्थित आवास पर छापेमारी की&period; सुबह-सुबह 6&colon;00 बजे ही कई लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर ईडी के अधिकारी और भारी संख्या में सुरक्षा बल पहुंचे और वार्ड नंबर 10 नगर परिषद फुलवारी शरीफ खोजा इमली के नजदीक स्थित पूर्णेन्दु नगर कॉलोनी में मुख्य अभियंता भवन निर्माण विभाग तारिणी दास के ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया&period; यह नजारा देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया&period; देखते देखते वहां मीडिया वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई&period; स्थानीय लोगों को इतना तो पता था कि ताड़ी ने दास बड़े अधिकारी है लेकिन उनके घर छापामारी के टीम को देखकर लगा कि यहजरूर भ्रष्टाचार के मामला है&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापामारी टीम मकान के अगल-बगल किसी को फटकने नहीं दे रहे थे&period; स्थानीय लोग को कौतुहल से छापेमारी का करवाई दूसरे के मकान पर चढ़कर देख रहे थे&period;वही मीडिया वाले अंदर तांकझांक करने के लिए कई मकानों पर गए और फोटो वीडियो लेने की जुगत में लगे रहे&period;लोगों में चर्चा थी कि तारिणी बाबू काफी माल बनवले हलन&period; भ्रष्टाचार की गंगा में डुबकी लगाकर कमाया मोटा माल आज धरा गईल&period; लगता है कोई बड़का घोटाला किए हैं वहीं से यहां छापामारी हो रहा हैं&period; थोड़ी देर बाद मीडिया वालों के जरिए बताया जाता है कि ईडी यह कार्रवाई आईएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े टेंडर घोटाले के मामले में की गई है तब लोग अपने-अपने रास्ते निकल जाते हैं&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कुछ घंटे बाद ही छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये नगद मिलने की बात सामने आई है&comma; जिसके बाद नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई&period;इस छापेमारी के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है&period; सुबह से लेकर शाम तक गहमा गहमी का माहौल रहा&period;<br>दरअसल&comma;जांच एजेंसी को संदेह था कि तारिणी दास अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ठेकेदारों को टेंडर दिलाने के लिए मोटी रकम वसूलते थे&period; इस छापेमारी में बड़ी मात्रा में नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं&comma; जिनका विश्लेषण किया जा रहा है&period;कई गाड़ियों पर सवार होकर जांच टीम पूर्णेंदु नगर स्थित आवास पर पहुंची है और तलाशी ले रही है&period; इसी आवास पर मुख्य अभियंता तारिणी दास रहते हैं&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गेट बंद कर अंदर तलाशी का कार्य जारी है&period;खबर है कि इनके कई रिश्तेदारों के घर पर भी तलाशी ली जा रही है&period; सूत्रों के मुताबिक&comma; ई डी की टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है&period; यह पूरा मामला आईएएस संजीव हंस से जुड़े टेंडर घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है&period; ईडी की इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है&period; समाचार लिखे जाने तक छापामारी चल रही थी&period; छापामारी टीम के साथ पहुंची सुरक्षा दल ने घर से किसी को अंदर बाहर आने जाने से साफ मना कर दिया ना कोई बाहर से अंदर गया और ना कोई अंदर से बाहर आया&period; सुबह से चल रही छापेमारी देर शाम तक चल रही थी…&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट