मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले को दी 274 करोड़ रुपये की सौगात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤µà¤¿à¤•्रम कुमार &colon;<&sol;strong>  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में बेगूसराय में निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल&comma; बेगूसराय के प्रगति कार्य का जायजा लिया एवं अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं। अस्पताल परिसर में चिकित्सकों एवं कर्मियों के आवासन की सुविधा सुनिश्चित कराएं। मुख्य सड़क से अस्पताल परिसर तक आवागमन सुचारु रुप से हो सके&comma; इसे ध्यान में रखते हुए कार्य पूर्ण कराएं। इस अस्पताल का निर्माण हो जाने से आसपास के लोगों को ससमय बेहतर इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;03&sol;img-20260314-wa0022311453647267856278-600x322&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-81983" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने बेगूसराय औद्योगिक क्षेत्र स्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केम्प्टी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड&comma; मेडिवर्सल सिमरन&comma; मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल&comma; बेगूसराय एवं ऋषभराज &lpar;कूलप्लस प्लाटोवेयर&rpar; का शिलापट्ट अनावरण कर उ‌द्घाटन तथा एपिक एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का शिलान्यास किया। इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर&comma; बेगूसराय में स्थापित नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उ‌द्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का निरीक्षण कर वहां प्रोडक्शन किए जा रहे सामग्रियों के संबंध में जानकारी ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग पूरे बिहार में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने में लगे हैं। हर जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। इस प्रकार के नए उद्योग स्थापित होने से लोगों को रोजगार मिलेगा तथा इससे आसपास के इलाकों का भी काफी विकास होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने बेगूसराय के बियाडा प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 9715 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से ऋण के तहत 578 करोड़ 9 लाख रुपये का सांकेतिक चेक&comma; जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति का निबंधन प्रमाण पत्र&comma; 13 दीदी अधिकार केंद्र की चाभी&comma; सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को ई-रिक्शा की चाभी&comma; 405 जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों हेतु जीविकोपार्जन निवेश निधि के तहत 2 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक&comma; किसान क्रेडिट कार्ड ऋण का सांकेतिक चेक आदि लाभुकों को प्रदान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके द्वारा हम महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जीविका दीदियों को बधाई है। आप सभी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। आगे भी पूरे बुलंदी के साथ काम करते रहिए&comma; राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इन योजनाओं में बेगूसराय अंतर्गत तेघड़ा-मुबारकपुर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य&comma; बखरी-बहादुरपुर &lpar;खगड़िया बॉर्डर&rpar; बाईपास पथ का निर्माण&comma; बी०टी०पी०एस० चकिया &lpar;एन०एच०-31&rpar; से लखमिनियां बलिया भाया गुप्ता लखमिनियां बांध तक बेगूसराय बाईपास पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य&comma; जल-निस्सरण प्रमंडल&comma; समस्तीपुर के अधीन बेगूसराय जिला अंतर्गत कावर झील को जोड़ने वाले विभिन्न नालों की उड़ाही एवं चेकडैम निर्माण कार्य&comma; सिमरिया घाट एवं कल्पवास मेला क्षेत्र में द्वितीय चरण का विकास कार्य तथा प्रखंड शाम्हो के अकहा पूरहा में डिग्री कॉलेज की स्थापना शामिल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने बियाडा प्रांगण में बेगूसराय जिला अंतर्गत 274 करोड़ रुपये की लागत से 400 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 165 करोड़ रुपये की लागत से 211 योजनाओं का उद्घाटन तथा 109 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा&comma;जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी&comma; पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता&comma; गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार&comma; विधायक अभिषेक आनंद&comma; विधायक रजनीश कुमार&comma; मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार&comma; विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह&comma; अपर पुलिस महानिदेशक &lpar;मुख्यालय&rpar; सुनील कुमार&comma; स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह&comma; मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि&comma; मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा&comma; बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा&comma; बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री&comma; पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री