युवाओं को शास्त्रीय संगीत से जोड़ने की पहल, LNMI में नियाज़ी ब्रदर्स की शानदार प्रस्तुति

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान पटना में शनिवार को SPIC MACAY के सहयोग से प्रसिद्ध नियाज़ी ब्रदर्स एंड टीम की भव्य कव्वाली प्रस्तुति का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों&comma; शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत&comma; सूफी परंपरा और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था। नियाज़ी ब्रदर्स एंड टीम ने अपनी भावपूर्ण और शानदार प्रस्तुति से पूरे सभागार को सूफियाना रंग में रंग दिया। उनकी कव्वालियों ने श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ भारतीय संगीत की गहराई से भी परिचित कराया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ&period; एन&period; विजय लक्ष्मी &lpar;IAS&rpar; ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि SPIC MACAY जैसे संगठन भारतीय शास्त्रीय कला और संस्कृति को युवाओं तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं&comma; जिससे छात्र अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ पाते हैं। संस्थान के पंजीयक सुधीर कुमार ने कहा कि भारतीय संगीत और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को कला और संस्कृति के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ भारतीय परंपराओं की समृद्धि और महत्व को समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान नियाज़ी ब्रदर्स एंड टीम ने कहा कि एल&period;एन&period; मिश्रा संस्थान जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में प्रस्तुति देना उनके लिए सम्मान की बात है। यहां के विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साह तथा संगीत के प्रति लगाव अत्यंत प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कलाकारों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गूंज से उनका उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन संस्थान के सांस्कृतिक जीवन में एक यादगार अवसर साबित हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री