पिपरा बिजवाड़ में मुहर्रम जुलूस के दौरान तजीया के 11 हजार बोल्ट के विधुत तार के सम्पर्क में आने से लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों झुलसे इलाज जारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> अररिया जिले के पलासी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बिजवाड़ में मुहर्रम जुलूस के दौरान तजीया के 11 हजार बोल्ट के विधुत तार के सम्पर्क में आने से लगभग एक दर्जन से अधिक लोग बिजली करंट लगने से झुलस गए&comma; जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक के द्वारा चार घायलों की गम्भीर स्थित देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने एक घायल की गम्भीर स्थित देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं घायलों में पिपरा बिजवाड़ निवासी जुबेर&comma; दीलखुश&comma; कोशर व धपरी निवासी असगर सहित अन्य शामिल है। वहीं घटना को लेकर जानकारी देते हुए गम्भीर रूप से घायल कौशर के ससुर एदुल ने बताया कि तजीया के 11 हजार बोल्ट तार की चपेट में आने से 14 से 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर अस्पताल पहुंचे एसडीओ अनिकेत कुमार सहित सिविल सर्जन अररिया ने घायलों का हाल चाल जाना और पीड़ित को हर संभव मदद का भरोसा दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात