जीरो माइल पर नीतू राज बस के ड्राइवर की सरेआम हत्या, पुलिस व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> राजधानी पटना जीरो माईल क्षेत्र में सोमवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बैरिया बस स्टैंड से निकली नीतू राज बस के चालक को अपराधियों ने जीरो माइल के पास गोली मार दी&period; ड्राइवर दुश्यंत मिश्रा यात्रियों को लेकर बेतिया जा रहा था&comma; लेकिन रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने बस को घेरकर सीधा चालक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं&period; गोली लगते ही ड्राइवर सीट पर ही ढेर हो गया&period; आनन-फानन में एनएमसीएच ले जाया गया&comma; जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घटना ठीक उसी जगह घटी जहां पर हमेशा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहता है&period; वहीं डीएसपी-2 का कार्यालय भी बस स्टैंड परिसर में ही मौजूद है&period; इसके बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर मौके से निकल भागे&period; इससे साफ है कि अपराधियों को पुलिस की मौजूदगी का कोई खौफ नहीं है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना की टीम मौके पर पहुंची&period; इसके बाद सिटी एसपी पूर्वी और डीएसपी सदर टू समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई&period; पत्रकार नगर&comma; गोपालपुर&comma; कंकड़बाग और अगमकुआं थाना की पुलिस टीमें भी इलाके में कॉम्बिंग कर रही हैं&period; आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस सूत्रों की मानें तो यह हत्या संभवतः बस एजेंसी से जुड़े पुराने विवाद या बस पहले निकालने को लेकर हुए झगड़े का परिणाम हो सकता है&period; हालांकि अधिकारी इस बिंदु पर फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं&period; पुलिस का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती&comma; तब तक कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक&comma; चार से पांच राउंड गोलियां चलीं और ड्राइवर को बेहद सटीक तरीके से निशाना बनाया गया&period; इससे यह साफ है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उनका टारगेट सिर्फ ड्राइवर ही था&period; गोलीबारी होते ही बस में सवार यात्री दहशत में उतरकर इधर-उधर भागने लगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना का यह इलाका पहले भी कई बार अपराध की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रहा है&period; बस स्टैंड और जीरो माइल के आसपास पहले भी ड्राइवर&comma; कंडक्टर&comma; खलासी और यहां तक कि यात्रियों पर हमले हो चुके हैं&period; अब सवाल यही है कि जब पुलिस लाइन और डीएसपी ऑफिस के बगल में अपराधी हत्या कर आराम से निकल सकते हैं&comma; तो आम लोगों की सुरक्षा आखिर किस भरोसे छोड़ी गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार