डीएम ने पंचायतों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon; <&sol;strong>आज बुधवार को शेखर आनंद&comma; जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अरियरी प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों और सरकारी संस्थानों का सघन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी और जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। सर्वप्रथम  हजरतपुर मडरो ग्राम पंचायत सरकार भवन से हुई। जिला पदाधिकारी महोदय ने वहां मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पेंशन&comma; दाखिल-खारिज&comma; परिमार्जन प्लस और किसान पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साथ ही&comma; पारदर्शिता के लिए QR कोड प्रदर्शित करने और जमाबंदी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का आदेश दिया। पेयजल संकट पर सख्त रुख चांदी ग्राम के वार्ड संख्या 01&comma; 02&comma; 03&comma; 04&comma; 08 एवं 13 में व्याप्त पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता&comma; लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल को तत्काल जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि<br>&&num;8220&semi;आगामी गर्मी को देखते हुए जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति प्राथमिकता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यदि पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ&comma; तो संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।&&num;8221&semi; इसके अतिरिक्त&comma; चांदी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने हेतु संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। महुली वार्ड नंबर 16 में भी जलापूर्ति बहाल करने की बात कही गई। विकास कार्यों की समीक्षा और गुणवत्ता पर जोर छात्रावास निर्माण जिला पदाधिकारी महोदय ने अनुसूचित जनजाति छात्रावास के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सामग्री की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी क्रम में चोरदरगाह पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और वहां की व्यवस्था की सराहना की। जिला पदाधिकारी महोदय को पुष्पगुच्छ एवं साल देकर सम्मानित भी किया गया।उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलचोर के निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से नए विद्यालय भवन के निर्माण का अनुरोध किया&comma; जिस पर उन्होंने संज्ञान लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी&comma; प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी&comma; स्थानीय मुखिया&comma; पंचायत सदस्य तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित