डीएम ने किया जीविका के प्याज प्रसंस्करण इकाई का औचक निरीक्षण, दीदियों से की बात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma;  à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार <&sol;strong>&colon; शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के हजरतपुर मडरो पंचायत अंतर्गत चांदी गांव में जीविका द्वारा संचालित सुखसागर जीविका महिला प्याज प्रसंस्करण उत्पादक समूह के इकाई का बुधवार&comma; 18 मार्च 2026 को जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर जिलाधिकारी शेखर आनंद ने जीविका दीदियों द्वारा प्याज के पाउडर बनाने की पूरी प्रक्रिया को देखा। इस दौरान उन्होंने प्याज की खेती से लेकर प्याज के पाउडर के रूप में मार्केट में बेचने की पूरी प्रक्रिया को समझा। प्याज के साथ-साथ अदरक&comma; लहसून हरी मिर्च इत्यादि की खरीददारी&comma; भंडारण के साथ-साथ उसके सूखे पाउडर बनाने में उपयोग में आने वाली डिहाइड्रेटर मशीन और पीसने की मशीन के कार्यों को देखा। इसके बाद उन्होंने पैकेजिंग और बाजार में बिक्री के लिए इन उत्पादों का मार्केट लिंकेज कराने की बात की एवं उचित भंडारण हेतु कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर उन्होंने कल्याणी जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के तहत संचालित इस व्यवसाय से जुड़ी दीदियों से भी बातचीत की और उनकी आजीविका गतिविधियों पर भी चर्चा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू ने बताया कि इन उत्पादों को पटना एवं विभिन्न राज्यों की राजधानी नई दिल्ली&comma; भुवनेश्वर&comma; रांची इत्यादि जगहों में आयोजित होने वाले सरस मेला और आजीविका मेला में स्टॉल लगाकर बिक्री की जाती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्याज़ पाउडर एवं अन्य मसालों के बाज़ार में मांग की वृद्धि को देखते हुए नीति आयोग के द्वारा इस इकाई को और अधिक सुदृढ़ और सफल बनाने हेतु 50 लाख 90 हज़ार 800 रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित