कमेटी ने वर्ष 2026-27 के लिए बजट किया पासवोटर सूची में नाम दरुस्त करने के लिए 3 माह का समय दिया गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी की आज हुई बैठक में सर्वसम्मिति से वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही वोटर सूची दरुस्त करने हेतु श्री अकाल तख्त साहिब एवं अन्य सिख संस्थानों के द्वारा आए पत्रों को गंभीरता से लेते हुए अगले 3 माह का समय वोटर सूची सुधार के लिए दिया गया।<br>मीटिंग की जानकारी देते हुए अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि तख्त पटना साहिब कमेटी की बैठक आज तख्त साहिब के मीटिंग हाल जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह जी के द्वारा अरदास के पश्चात् शुरु हुई। जिसमें सबसे पहले पिछली मीटिंग की संपुश्टि की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> उसके बाद साल 2026 27 के लिए बनाए गए 50 करोड़ से अधिक के प्रस्तावित बजट को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मिति से मंजूरी दे दी। इसके साथ ही बीते दिनों श्री अकाल तख्त साहिब एवं अन्य सिख संस्थानों से प्राप्त हुए पत्रों को गंभीरता से लेते हुए तख्त साहिब चुनाव के लिए वोटर सूची में पाई गई त्रुटियों के सुधार के लिए 3 माह की समय सीमा तय की गई है। तख्त साहिब की विवादित जमीनों पर चारदीवारी करने के लिए फैसला लिया गया। तख्त साहिब कमेटी के स्टाफ की हाजरी को आनलाईन करने हेतु नई साफटवेयर मशीन लगाने की बात की गई। तख्त साहिब कमेटी के अधीन आने वाले स्कूलों में रिक्त पदों पर बहाली के लिए जल्द कार्यवाई करने पर भी विचार किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मीटिंग में सः जगजोत सिंह सोही&comma; इन्द्रजीत सिंह&comma; हरबंस सिंह&comma; लखविन्दर सिंह&comma; गुरविन्दर सिंह&comma; डा गुरमीत सिंह&comma; महेन्द्रपाल सिंह ढिल्लो&comma; राजा सिंह&comma; हरपाल सिंह जोहल&comma; गोबिन्द सिंह लोंगोवाल मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बकरीद को लेकर पटना पुलिस अलर्ट: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल