जिला पदाधिकारी अररिया ने मत्स्य पालन केंद्र का किया निरीक्षण

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच अररिया ने नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सोनापुर बाजार में बायो फ्लॉक फिसिंग तकनीक से दो बर्षो से संचालित मत्स्य पालन केंद्र का मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी अंजनी कुमार&comma; पशुपालन विभाग के राज्य प्रबन्धक डॉ रविशंकर देव बर्मन&comma; राज्य प्रबन्धक कोसी बेसिन मत्स्य पदाधिकारी धनन्जय यादव&comma; कोसी बेसिन मत्स्य विकास परियोजना के तकनीकी सहायक डॉ पंकज कुमार एवं मत्स्य पालन केंद्र संचालक ई० कुंदन कुमार&comma; सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मौके पर जिला पदाधिकारी ने बायो फ्लॉक फिसिंग सेंटर का जायजा लेते हुए पूरी बारीकी से इसकी व्यवस्था सन्चालन की तकनीक एवं गुणवत्ता की जानकारी वहाँ मौजूद मत्स्य विभाग के पदाधिकारियों से ली। जबकि मत्स्य पालन केंद्र संचालक ई कुंदन कुमार से इसमें आयी लागत&comma; इससे होने वाले आय तथा इसकी अन्य उपलब्धियों को जाना। मौके पर उन्होंने विभाग से मिलने वाली अनुदान सहायता एवं प्रोत्साहन के प्रति केंद्र संचालक को आश्वस्त किया। वहीं केंद्र संचालक ई० कुंदन ने बताया कि बायो फ्लॉक तकनीक से जिला का यह इकलौता मत्स्य पालन केंद्र है जो सफलतापूर्वक संचालित है। उन्होने बताया कि उनकी सोच फिसरी के क्षेत्र में एक अच्छा उदाहरण बनने की है। जिसके लिए वह इस क्षेत्र में लगातार मेहनत एवं प्रयोग कर रहे है। मौके पर सुनील कुमार मुखिया मत्स्य जीवी सहयोग समिति लि०के प्रोपराइटर&comma; बबलू भगत&comma; अनिल भगत&comma; अमित भगत&comma; अजय साह&comma; राजेन्द्र भगत सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

टीबी मुक्त भारत अभियान : बनबमखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई टीबी जांच