प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु व स्वस्थ जीवन के लिए तख्त पटना साहिब में अरदास

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना सिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से शुभकामनाएं एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु&comma; अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा में निरंतर योगदान के लिए विशेष अरदास की गई।इस अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमेटी पटना साहिब के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही&comma; उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह&comma; सचिव सरदार हरबंस सिंह&comma; मीडिया प्रभारी सुदीप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने विशेष रूप से अरदास में हाजिरी भरी। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविन्द्र सिंह और महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने भी अपने-अपने स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए अरदास करवाई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सरदार जगजोत सिंह सोही ने कहा कि समूची कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ&comma; दीर्घायु जीवन और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिख कौम और तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के प्रति विशेष सम्मान और लगाव रहा है।<br>उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार तख्त साहिब में नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व &lpar;2017&rpar; के ऐतिहासिक आयोजन से लेकर श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व &lpar;2019&rpar; तक केंद्र सरकार द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिससे इन ऐतिहासिक अवसरों को भव्य स्तर पर मनाने में सहायता मिली।सरदार सोही ने प्रधानमंत्री द्वारा सिख समाज से जुड़े विभिन्न कार्यों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण&comma; गुरु साहिबानों से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के विकास&comma; सिख गुरुओं और शहीदों की स्मृति में कार्यक्रमों के आयोजन&comma; तथा सिख समुदाय से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर पहल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कई अवसरों पर सिख गुरुओं की शिक्षाओं&comma; सेवा और मानवता के संदेश को देश-दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया है।अरदास के दौरान गुरु महाराज के चरणों में देश की खुशहाली&comma; शांति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना की गई।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

प्रशासन सख्त, मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध कारोबार पर होगी कानूनी कार्रवाईजिलाधिकारी : श्री आनंद शर्मा

नए राशन कार्ड निर्माण में लायें तेजी : डीएम

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान – “सेवा मेरा योगदान” का हुआ आयोजन