जिला पदाधिकारी, एवं पुलिस अधीक्षक अररिया द्वारा नरपतगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> अररिया जिला होकर बहने वाली नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि को लेकर प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन अररिया द्वारा लगातार राहत का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी&comma; अररिया अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अररिया अमित रंजन द्वारा नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र का जायजा लिया गया।<br>निरीक्षण के क्रम में प्रा०वि०सरदार टोला&comma; मानिकपुर में संचालित राहत शिविर में रह रहे लोगों के द्वारा बताया गया कि यहां सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कम्यूनिटी किचेन के माध्यम से 600 लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। लोगों का स्वास्थ्य टीम द्वारा स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक दवा का वितरण किया गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी प्रकार पशु चिकित्सा दल द्वारा क्षेत्र में पशुओं के चिकित्सा का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को लगतार माॅनिटरिंग करते रहने तथा प्रभावित क्षेत्रों में कम्यूनिटी किचेन&comma; स्वास्थ्य शिविर तथा नाव के संचालन को लेकर सतत् निगरानी सुनिश्चित करने का निदेश दिए गए।<br>जिला पदाधिकारी अररिया द्वारा नरपतगंज प्रखंड के नवाबगंज पंचायत वार्ड 07 का भी जायजा लिया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जलस्तर में कमी हुई है। इसी प्रकार जिलाधिकारी द्वारा जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस क्रम में संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज एवं अररिया सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में नरपतगंज के मानिकपुर और नवाबगंज पंचायत में मौके पर नरपतगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद&comma; अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार&comma; मनरेगा पीओ हंसराज&comma; मानिकपुर पंचायत के मुखिया नूतन कुमारी&comma; मुखिया पति रीकेश यादव&comma; मानिकपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद मसरुद&comma; एवं कई हल्का कर्मचारी के अलावे फुलकाहा थाना अध्यक्ष रौनक कुमार पुलिस वालों के साथ मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

आवारा पशुओं के इलाज में शुल्क रियायत और एम्बुलेंस सेवा की मांग, बिहार लोक भवन पहुंचा ह्यूमैनारो फाउंडेशन

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

आपदा से निपटने की तैयारी तेज, एम्स पटना में ‘भिष्म क्यूब’ पर टेबलटॉप अभ्यास