गोराडीह थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा एक गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>भागलपुर&lpar;इक़बाल मुकेश सिंह&rpar;&colon; <&sol;strong>गोराडीह थाना क्षेत्र के कहरपुर में विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण के साथ-साथ एक हथियार तस्कर को धर दबोचा है । डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने बताया कि भागलपुर के सीनियर एसपी बाबूराम को यह गुप्त सूचना मिली थी कि गोराडीह थाना क्षेत्र के कहरपूर में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री में हथियार निर्माण का काम चल रहा है । जिसके बाद सीनियर एसपी ने विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ गौरव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन मामले के उद्भेदन को लेकर किया । जिसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में गोराडीह थाना पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल के जवानों ने कहरपुर में छापेमारी करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए एक देसी &comma;पिस्तौल तीन जिंदा कारतूस &comma; कई अर्ध निर्मित हथियार और बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण के साथ हथियार तस्कर मोहम्मद साहेब को धर दबोचा । डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि मोहम्मद साहब का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है ।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

संवैधानिक संस्थाओं का मोदी अमित शाह दुरुपयोग करके भाजपा के प्रकोष्ठ के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है : नेता प्रतिपक्ष

वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा धूमधाम से मनाई गई

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी