नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में लगाया गया कोविड-19 का टीका

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण स्थल बना कर टीका लगाया गया। मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग पंचायत में कोविड-19 का टीका लगाया गया&comma; वहीं प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत&comma; रामघाट पंचायत&comma; दरगाहीगंज पंचायत&comma; खाबदह कन्हैली पंचायत&comma; नाथपुर पंचायत&comma; फतेहपुर पंचायत एवं अन्य पंचायतों में कोविड का तीसरा डोज लगाया गया है। वहीं फरही पंचायत के वार्ड संख्या-एक में चतुरी साह टोला में टीकाकरण स्थल बनाया गया जहां कोविड-19 का तीसरा डोज का टीका लगाया गया।वहीं मौके पर उपस्थित नर्स मितुज कुमारी&comma; आंगनबाड़ी सेविका ममता देवी&comma; एवं आशा दीदी मौजूद रही। वहीं नर्स मितुज ने कहा सभी व्यक्ति को कोरोना का तीसरा डोज लगवा लेना चाहिए जिससे हमलोग महामारी जैसी बीमारी से लड़ सकते हैं। वही आंगनवाड़ी सेविका ममता देवी भी लोगों को कोविड-19 का टीका लेने के लिए जागरूक करते दिखे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

डॉक्टरों की हड़ताल से नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटका ताला, मरीज परेशान

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!