बहादुरपुर में विकास कार्यों की सौगात, सामुदायिक भवन और सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ नगर परिषद क्षेत्र के बहादुरपुर में सोमवार को विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए स्थानीय विधायक श्याम रजक और नगर परिषद सभापति आफताब आलम ने सामुदायिक भवन एवं संपर्क सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया&period; विधायक निधि और नगर परिषद फंड से होने वाले इन निर्माण कार्यों को नवंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार महात्मा ज्योतिबा फुले सामुदायिक भवन का निर्माण विधायक निधि से करीब 30 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा&period; वहीं सामुदायिक भवन तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण हेतु नगर परिषद की ओर से 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्याम रजक ने कहा कि इस सामुदायिक भवन के निर्माण से बहादुरपुर एवं आसपास के लोगों को सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी&period; उन्होंने बताया कि भवन में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था के साथ एक आधुनिक लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी&comma; जिससे छात्र-छात्राओं को अध्ययन में सहायता मिलेगी। नगर परिषद सभापति आफताब आलम ने कहा कि बहादुरपुर को हाल ही में नगर परिषद क्षेत्र में शामिल किया गया है&period; अब यहां बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जाएगा&period; उन्होंने कहा कि बहादुरपुर में नाली&comma; गली&comma; सड़क और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से इस तरह की सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी&period; सामुदायिक भवन और सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद में रौशन खेमे का दबदबा बरकरार, सशक्त स्थायी समिति चुनाव में एकतरफा जीत

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!