एसएसबी की बड़ी कार्रवाई : 1215 किलो गांजा व बोलेरो पिकअप जब्त, तस्कर फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;SSB&rpar; के जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई सोमवार तड़के करीब 04&colon;30 बजे &&num;8220&semi;ई&&num;8221&semi; समवाय घुरना अंतर्गत सीमा चौकी घुरना क्षेत्र में की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; एसएसबी की क्यूआरटी टीम&comma; जिसका नेतृत्व एएसआई&sol;जीडी ए&period;के&period; रोमन कुमार शर्मा कर रहे थे&comma; नियमित गश्त के दौरान घुरना थाना क्षेत्र के जटवारा टोला &lpar;वार्ड संख्या-06&rpar; के समीप&comma; सीमा स्तंभ संख्या-191 के पास पहुंची। इसी दौरान जवानों को संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। जवानों को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तलाशी के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप &lpar;नंबर BR 11 GB 6349&rpar; से कुल 1215 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बीओपी प्रभारी घूरना इंस्पेक्टर सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि उक्त गांजा नेपाल से भारत में तस्करी कर लाया जा रहा था। हालांकि&comma; इस मामले में किसी भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और आगे-पीछे के लिंक की जांच जारी है। जब्त किए गए गांजा और वाहन की कागजी कार्रवाई की जा रही है आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए घुरना थाना&comma; पुलिस को सौंपा जाएगा। एसएसबी की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस केंद्र में परेड, अनुशासन व दक्षता पर जोर

पटना में मौसम का यू-टर्न : दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

फुलवारी शरीफ में दहेज को लेकर विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार हिरासत में