एम्स पटना का द्वितीय दीक्षांत समारोह 6 मई को, 27 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में अपने संस्थान परिसर स्थित सभागार में द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन करेगा&period; यह समारोह संस्थान की शैक्षणिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा&comma; जिसमें स्नातक हो रहे विद्यार्थियों की उपलब्धियों का गरिमामय उत्सव मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल &lpar;सेवानिवृत्त&rpar; सैयद अता हसनैन उपस्थित रहेंगे&period; वहीं विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे&comma; सांसद रवि शंकर प्रसाद एवं सांसद तारिक अनवर शामिल होंगे। इस अवसर पर एम्स पटना के अध्यक्ष प्रो&period; &lpar;डॉ&period;&rpar; राधा कृष्ण धीमन&comma; कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो&period; &lpar;ब्रिगे&period;&rpar; डॉ&period; राजू अग्रवाल&comma; अधिष्ठाता &lpar;शैक्षणिक&rpar; प्रो&period; &lpar;डॉ&period;&rpar; पूनम प्रसाद भदानी&comma; कुलसचिव प्रो&period; &lpar;डॉ&period;&rpar; ज्योति प्रकाश तथा डॉ&period; सिद्धार्थ दत्ता गुप्ता सहित संस्थान के संकाय सदस्य&comma; अधिकारी&comma; कर्मचारी&comma; छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दीक्षांत समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियां प्रदान की जाएंगी&period; इसमें उच्च विशेषता चिकित्सा पाठ्यक्रम के 24&comma; स्नातकोत्तर चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा के 75&comma; अध्योत्तर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के 9&comma; एमबीबीएस वर्ष 2018 के 58&comma; एमबीबीएस वर्ष 2019 के 50&comma; स्नातकोत्तर नर्सिंग के 15&comma; स्नातक नर्सिंग वर्ष 2020 के 50 एवं वर्ष 2021 के 58 विद्यार्थी शामिल हैं&period;<br &sol;>समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 27 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें उच्च विशेषता&comma; स्नातकोत्तर एवं नर्सिंग के 17 विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा&comma; जबकि स्नातकोत्तर नर्सिंग &lpar;वर्ष 2022 एवं 2023&rpar; के 10 विद्यार्थियों को संस्थान अध्यक्ष द्वारा स्वर्ण पदक दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ होगा&period; यह अवसर विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत का प्रतीक बनेगा&comma; जहां वे समाज सेवा और पेशेवर उत्कृष्टता की दिशा में अपने नए सफर की शुरुआत करेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस केंद्र में परेड, अनुशासन व दक्षता पर जोर

पटना में मौसम का यू-टर्न : दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

फुलवारी शरीफ में दहेज को लेकर विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार हिरासत में