नेपाल के आंख अस्पताल की मारुति वैन की जांच की उठी मांग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। श्री हरि सत्संग समिति&comma; नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भीखम चंद सरल के नेतृत्व में वार्ड पुलिस कार्यालय के डीएसपी लोकेन्द्र सिंह गुरु से शिष्टाचार मुलाकात कर सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। बैठक के दौरान समिति के ग्रामीण संभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यानंद मांझी ने संगठन के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मिशनरियों द्वारा कथित धर्म परिवर्तन की गतिविधियों पर रोक लगाने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समिति के सलाहकार राजेश कुमार शर्मा ने नेपाल से भारत आने-जाने वाले आंख अस्पताल की मारुति वैन एवं उसके चालकों के दस्तावेजों की नियमित जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने सीमा पार करने वाले ऐसे वाहनों और उनमें आने-जाने वाले लोगों का व्यवस्थित अभिलेख रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनने के बाद डीएसपी लोकेन्द्र सिंह गुरु ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीज के रूप में अवैध रूप से घुसपैठ करने वालों पर पुलिस की नजर है। आंख अस्पताल की मारुति वैन एवं चालकों से संबंधित शिकायत को भी गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय कर जांच कराई जाएगी। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भीखम चंद सरल&comma; ग्रामीण राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यानंद मांझी&comma; कोशी प्रदेश अध्यक्ष महेश साह&comma; सलाहकार राजेश कुमार शर्मा&comma; योजना प्रमुख अरविंद साह&comma; ओम प्रकाश अग्रवाल&comma; संजय यादव&comma; संतोष रौनियार&comma; संतोष साह सोनार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन