शिक्षा के क्षेत्र में पटना साहिब को मिला बड़ा सौगात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बेगूसराय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के जालान उच्च विद्यालय एवं राजकीय उच्च विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में लोकार्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सह सचेतक रत्नेश कुशवाहा दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे और विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं। श्री कुशवाहा ने बताया की अनुभवी शिक्षको एवं विषय विशेषज्ञ द्वारा अध्यापन&comma; स्मार्ट क्लासरूम&comma; इ -लाइब्रेरी&comma; मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी की सुबिधा&comma; साप्ताहिक परिक्षण एवं निगरानी सहित कई सुबिधायों से युक्त होगा विद्यालय&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में जालान उच्च विद्यालय की प्राचार्या मंजू श्री&comma; राजकीय उच्च विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रत्ना&comma; शिक्षकगण&comma; छात्र-छात्राएँ तथा मीडिया प्रभारी प्रदीप काश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि &&num;8216&semi;सरस्वती विद्या निकेतन&&num;8217&semi; योजना के अंतर्गत राज्य के 551 &lpar;&plus;2&rpar; विद्यालयों को सात निश्चय-3 के तहत मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है&comma; जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि इन मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम&comma; ई-पुस्तकालय&comma; अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएँ&comma; साप्ताहिक मूल्यांकन प्रणाली&comma; मेडिकल काउंसलिंग&comma; रीमेडियल कक्षाएँ&comma; DIKSHA एवं e-LOTS पोर्टल सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही विद्यार्थियों को मेडिकल&comma; इंजीनियरिंग&comma; ओलंपियाड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी भी कराई जाएगी। विधायक ने बताया कि विद्यालयों में प्रत्येक 50 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जीविका दीदियों के माध्यम से छात्रों के लिए विद्यालयी यूनिफॉर्म तैयार कर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त खेलकूद एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए भी विशेष सुविधाएँ विकसित की जाएँगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मॉडल स्कूलों की स्थापना से पटना साहिब के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों का लाभ मिलेगा और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर प्राप्त होगा। लोकार्पण समारोह में वार्ड पार्षद मुन्ना जायसवाल&comma; बिनोद शर्मा&comma; तारा देवी&comma; वरिष्ठ नेता किरण शंकर&comma; सरोज जायसवाल&comma; मंडल अध्यक्ष अमित कनोदिया&comma; महेश पासवान&comma; रोशन मेहता&comma; नित्यानंद सिंह&comma; विक्रम साह&comma; विनोद किसलय&comma; विनय कुमार&comma; पारस साह&comma; विनय कुमार बिट्टू रंजीत कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन