बिहार पुलिस की ओर से डी-ब्रीफिंग सत्र का आयोजन

&NewLine;<p><strong>पटना।<&sol;strong> बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस निदेशालय की ओर से फील्ड पदाधिकारियों के लिए डी-ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा चुनाव के समय फील्ड में काम करने वाले 118 पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया।<br><br>सत्र को बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने संबोधित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार समेत वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के दौरान 36 पुलिसकर्मियों ने गंवाई जान बिहार पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान कुल 36 पुलिसकर्मियों की असामयिक मौत त हो गई। इसमें बिहार पुलिस के 12 जवान&comma; बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 2&comma; अग्निशमन-गृहरक्षक के 15 कर्मी&comma; राज्य से बाहर तैनात 6 कर्मी और 1 चौकीदार की मौत हुई है।<br><br>पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की औसतन 100 कंपनी सभी सातों चरणों में प्रतिनियुक्त की गई थीं। जिसमें 12&comma;000 जवान शामिल थे। इस भीषण गर्मी और लू में चुनाव कराना बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया। विशेष सशस्त्र पुलिस के 5 समादेष्टा स्तर के पदाधिकारियों को आईआरबी की 35 कंपनियों का नियंत्री पदाधिकारी बनाया गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><em>साभार&comma; ऑनलाइन <&sol;em><&sol;p>&NewLine;

Related posts

मौत के साए में चल रहा नवाबगंज उपस्वास्थ्य केंद्र, जर्जर भवन में रोज पहुंच रहे 40 मरीज

अनुत्तीर्ण छात्राओं का बढ़ाया हौसला, डॉ. रुक्मिणी बनर्जी ने दिया सफलता का मंत्र

पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ भयमुक्त माहौल में सम्पन्न करायें चुनाव : डीएम