साइबर ठगी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नवादा&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; फर्जी लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नवादा पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल और छह पन्नों की कस्टमर डाटा शीट बरामद की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; पकरीबरावां के नेतृत्व में वारिसलीगंज थानाध्यक्ष द्वारा गठित विशेष टीम ने की। गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम कोचगांव खंधा उसरी स्थित तिरंगा ईंट भट्ठा के पास बरगद के पेड़ के नीचे छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार &lpar;पिता- उमेश साव&rpar;&comma; पवन कुमार &lpar;पिता- सुरेश राम&rpar;&comma; एवं प्रदीप कुमार &lpar;पिता- अरविन्द प्रसाद&rpar; के रूप में हुई है। तीनों वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे धनी फाइनेंस व अन्य कंपनियों के नाम पर लोगों को लोन का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार&comma; इनके मोबाइल नंबर से संबंधित छह साइबर ठगी की शिकायतें पहले से ही साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज हैं। वहीं मौके से फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन