एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, देशभक्ति गीतों से गूंजा टाउन हॉल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; उमेश कुमार &colon;<&sol;strong> सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष संग्रह के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन&comma; शेखपुरा द्वारा शनिवार 18 अप्रैल की संध्या टाउन हॉल में &&num;8216&semi;एक शाम शहीदों के नाम&&num;8217&semi; सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार&comma; अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका एवं गृह विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजेश वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>वरीय अधिकारियों का सम्मान<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के प्रारंभ में एसडीएम ने अपर समाहर्ता&comma; उप विकास आयुक्त&comma; जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी&comma; जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पौधे व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>देशभक्ति गीतों से बंधा समां &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिले के स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और संगीत की प्रस्तुति दी। पटना से आए कलाकारों के देशभक्ति नगमों पर श्रोता झूम उठे। टाउन हॉल का वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सीमा पर तैनात सैनिकों के त्याग और बलिदान को याद किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शहीद परिवारों को आर्थिक सहयोग &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के अंत में एसडीएम ने बताया कि इस आयोजन से अर्जित आय के माध्यम से सरहद की रक्षा में शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीएम ने कलाकारों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला व अनुमंडल प्रशासन के अधिकारी&comma; प्रबुद्ध नागरिक&comma; स्थानीय कलाकार और मीडिया कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया बापू टावर का निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने और शैक्षणिक भ्रमण में शामिल करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने की स्व-गणना, बिहारवासियों से डिजिटल जनगणना में भाग लेने की अपील

नशे की लत से बर्बाद हो रही है कितने लोगों की जिंदगी कई बीबी का मिटा सिंदूर