उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने की स्व-गणना, बिहारवासियों से डिजिटल जनगणना में भाग लेने की अपील

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤œà¤¯à¤¾ कुमारी &colon; <&sol;strong>भारत की जनगणना-2027 के तहत बिहार में स्व-गणना की प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने स्वयं अपनी स्व-गणना कर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की और राज्यवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>17 अप्रैल से 01 मई तक उपलब्ध है सुविधा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण बिहार में 02 मई 2026 से शुरू होगा। इससे पहले स्व-गणना की सुविधा 17 अप्रैल से 01 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। नागरिक आधिकारिक पोर्टल https&colon;&sol;&sol;se&period;census&period;gov&period;in पर जाकर अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पहली बार स्व-गणना की सुविधा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री यादव ने कहा कि तकनीकी दृष्टि से यह जनगणना ऐतिहासिक है&comma; क्योंकि पहली बार नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी गई है। अब प्रगणक के आने का इंतजार किए बिना परिवार के मुखिया का नाम और एक सदस्य के मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर कंप्यूटर&comma; लैपटॉप या स्मार्टफोन से कहीं से भी जानकारी भरी जा सकती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>SE ID रखना जरूरी &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्व-गणना पूरी होने पर प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट Self-Enumeration ID &lpar;SE ID&rpar; मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना होगा और प्रगणक के घर आने पर सत्यापन के लिए दिखाना होगा। इससे समय बचेगा और आंकड़ों की सटीकता व पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>विकास योजनाओं में मिलेगी मदद<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल जनगणना से शासन को सटीक आंकड़े मिलेंगे&comma; जिससे विकास योजनाओं&comma; आधारभूत संरचना&comma; सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में स्व-गणना कर बिहार को डिजिटल जनगणना अभियान में अग्रणी राज्य बनाने में योगदान दें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने खाजपुरा शिव मंदिर में की पूजा, राज्य की सुख-शांति-समृद्धि की कामना की

सीएम सम्राट चौधरी ने किया ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ का लोकार्पण, जेपी गंगापथ से 31 मार्च 2027 तक जोड़ेगा

सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन 1100, 30 दिन में निपटारा न होने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड