फुलवारी व संपत चक में सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>बिहार सरकार के निर्देश पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को फुलवारी शरीफ हाई स्कूल तथा संपतचक नगर परिषद क्षेत्र के श्याम वाटिका मैरिज हॉल&comma; सोहगी मोड़ के समीप सहयोग शिविर का आयोजन किया गया&period; शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे&period; सबसे अधिक मामले भूमि विवाद&comma; दाखिल-खारिज&comma; सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़े प्राप्त हुए&period; नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार&comma; पटना के जिला अधिकारी डॉक्टर एस एम त्याग राजन दलबल के साथ सबसे पहले फुलवारी शरीफ हाई स्कूल के शिविर में पहुंचे&period; यहां अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए&period; आम जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ हाई स्कूल में नगर परिषद द्वारा लगाए गए सहयोग शिविर में पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम रजक&comma; नगर परिषद फुलवारी शरीफ के अध्यक्ष आफताब आलम समेत कई वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे&period; जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ के शिविर में कृषि&comma; बिजली&comma; गृह&comma; निबंधन&comma; नगर विकास&comma; राजस्व एवं भूमि सुधार&comma; सामाजिक सुरक्षा&comma; शिक्षा&comma; स्वास्थ्य&comma; पशुपालन तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया&period; भूमि से संबंधित विवाद&comma; दाखिल-खारिज में देरी&comma; वृद्धावस्था पेंशन&comma; विधवा पेंशन&comma; दिव्यांग पेंशन&comma; राशन कार्ड&comma; प्रधानमंत्री आवास योजना&comma; जाति&comma; आय एवं निवास प्रमाण पत्र&comma; सड़क&comma; नाली&comma; पेयजल&comma; बिजली तथा स्वच्छता से संबंधित मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद संपतचक में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार तथा पटना जिलाधिकारी डॉ&period; एस&period; एम&period; त्यागराजन ने किया&period; अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का जायजा लिया और उपस्थित लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की&period; उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ें&period; सहयोग शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं&comma; जिससे आम नागरिकों को काफी सुविधा मिल रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर में नगर परिषद संपतचक के मुख्य पार्षद अमित कुमार&comma; एडीएम &lpar;डिपार्टमेंटल इंक्वायरी&rpar; पटना&comma; नगर परिषद संपतचक के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार&comma; प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज्ञा कुमारी&comma; अंचल अधिकारी अमित कुमार&comma; जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार&comma; प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार&comma; पीएचसी प्रभारी&comma; जीविका के बीपीएम&comma; पशुपालन पदाधिकारी सहित नगर परिषद एवं प्रखंड प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधिकारियों ने बताया कि राज्यभर के 534 प्रखंडों&comma; पंचायत सरकार भवनों तथा विभिन्न नगर निकायों में आयोजित सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है&period; शिविर में पहुंचे लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया आसान हुई है तथा समय और धन दोनों की बचत हो रही है। सहयोग शिविर में विशेष रूप से भूमि विवाद&comma; दाखिल-खारिज और पेंशन से संबंधित मामलों की संख्या सबसे अधिक रही&comma; जिसके कारण राजस्व एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े काउंटरों पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही&period; अधिकारियों ने ऐसे मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन देते हुए संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गौरीचक में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : ट्रक से 3708 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार!

नरपतगंज में नल-जल योजना की बदहाली पर उठे सवाल

नरपतगंज में सहयोग शिविरों में उमड़ी भीड़, 200 से अधिक आवेदन प्राप्त