शव को बीच सड़क पर रख कर हंगामा किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> मालसलामी थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन गंज बिन टोली इलाके का रहने वाला 31 वर्षीय लाल बहादुर महतो का पुलिस कस्टडी में मौत होने के बाद परिजनों में आक्रोश है । वही आक्रोशित परिजनों ने मालसलामी थाना के पास अशोक राजपथ पर आग जनी कर मुख्य मार्ग को जाम किया &comma;वही शव को बीच सड़क पर रख कर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारे बाजी की। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर कानूनी करबाई की मांग की। गौरतलव है कि पुलिस ने शराब मामले में मृतक लाल बहादुर महतो को गिरफ्तार किया था और उसे जेल भेज दिया था। जहाँ उसकी तवियत अचानक विगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए PMCH भेजा गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने मालसलामी थाना की पुलिस पर 20 हजार रुपया मांगने और रुपया नही देने पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। परिजनों का यह भी कहना है कि पिटाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जहाँ पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हो गई है। वही मृतक की मां ने बताया है कि पुलिस जबरन उनसे सादे कागज पर अंगूठे के निशान लिया है। पुलिस सादे कागज पर अंगूठे के निशान किस कारण लिया है उन्हें पता नही है। मृतक कैदी के परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाये गए आरोप से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।फिलहाल मृतक कैदी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री श्याम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस महोत्सव कल, होगी भजन अमृतवर्षा

गौरीचक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर चस्पा किया इश्तेहार

कुख्यात भगोड़े अपराधियों के खिलाफ ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार तामील