श्री श्याम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस महोत्सव कल, होगी भजन अमृतवर्षा

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> चौक स्थित श्री श्याम मंदिर में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को 21वां स्थापना दिवस महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव के तहत श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश सिरोटिया ने बताया की आयोजन के दौरान अलौकिक श्रृंगार&comma; छप्पन भोग एवं भजन अमृतवर्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।<br><br>कार्यक्रम संयोजक मनीष हरलालका के अनुसार महोत्सव की शुरुआत प्रातः 8&colon;30 बजे अखंड ज्योति पाठ से होगी&comma; जिसमें मनोज सेन एंड पार्टी&comma; धनबाद द्वारा पाठ वाचन किया जाएगा। वहीं संध्या 7&colon;30 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा&comma; जिसमें दिल्ली की प्रसिद्ध भजन गायिकाएं प्रिया एवं प्राची अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप डीडवानिया&comma; राहुल अग्रवाल सहित श्याम सेना के सदस्य और अन्य स्थानीय भक्तगण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ट्रस्ट के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान