भागलपुर में 50 करोड़ की लागत से 4-लेन सड़क निर्माण का शुभारंभ, लोहिया ब्रिज से NH-80 बायपास तक बनेगी सड़क

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>भागलपुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>भागलपुर में सड़क कनेक्टिविटी और शहरी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पथ निर्माण विभाग के मंत्री ई&period; कुमार शैलेन्द्र ने भागलपुर–हंसडीहा पथ &lpar;SH-19&rpar; पर लोहिया ब्रिज से NH-80 बायपास तक 3&period;70 किलोमीटर लंबे 4-लेन सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि &lpar;CRIF&rpar; के तहत बनने वाली इस परियोजना के लिए ₹50&period;1738 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में यह सड़क करीब 7 मीटर चौड़ी है&comma; जिसे आधुनिक 4-लेन सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परियोजना के तहत पहले 2&period;50 किलोमीटर में रिजिड पेवमेंट और शेष 1&period;20 किलोमीटर में फ्लेक्सिबल पेवमेंट का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सड़क पर 5 कल्वर्ट&comma; 6&period;420 किलोमीटर साइड ड्रेन और एक क्रॉस ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। पूरे 3&period;70 किलोमीटर सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाने के साथ मीडियन&sol;डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे सड़क पर आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री ई&period; कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद लोहिया ब्रिज से NH-80 बायपास तक आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। इससे शहर के यातायात दबाव को कम करने के साथ-साथ भागलपुर की सड़क कनेक्टिविटी और शहरी आधारभूत संरचना को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण विभाग की प्राथमिकता है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बिहार में सड़क एवं पुल-पुलियों का नेटवर्क लगातार मजबूत किया जा रहा है और विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। मंत्री ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक रोहित पांडे&comma; विधायक शुभानंद मुकेश&comma; महापौर वसुंधरा लाल&comma; भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह सहित जनप्रतिनिधि&comma; भाजपा कार्यकर्ता&comma; विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के महत्व पर जोर दिया