जीविका सेकेंड चांस कार्यक्रम के शिक्षार्थियों का उत्साह बरकरार, कार्यक्रम के तहत 1,082 लर्नर्स दे रहे हैं परीक्षा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>जीविका एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की संयुक्त पहल सेकेंड चांस कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा बोर्ड &lpar;BBOSE&rpar; द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा में शिक्षार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। सत्र 2025-26 में कार्यक्रम के तहत 1&comma;082 शिक्षार्थियों का परीक्षा प्रपत्र &lpar;Exam Form&rpar; भरा गया है। इनमें जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़े परिवारों के महिला एवं पुरुष शिक्षार्थी शामिल हैं&comma; जो विभिन्न सामाजिक&comma; आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी नहीं कर सके थे और अब पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़कर बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;08&sol;img-20260808-wa00105555953873057139627&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-90239" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम समन्वयक अंतिम कुमार सिन्हा ने बताया कि अब तक आयोजित परीक्षाओं में शिक्षार्थियों की उपस्थिति अत्यंत उत्साहजनक रही है। होम साइंस विषय की परीक्षा में 1&comma;014 शिक्षार्थी शामिल हुए&comma; जो लगभग 93&period;7 प्रतिशत उपस्थिति है। वहीं योग विषय में 875 पंजीकृत शिक्षार्थियों में से 857 शिक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया&comma; जो लगभग 98 प्रतिशत उपस्थिति है। इसी क्रम में बिजनेस स्टडी विषय में 1&comma;004 पंजीकृत शिक्षार्थियों में से 972 शिक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया&comma; जिससे लगभग 97 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। यह कार्यक्रम के प्रति शिक्षार्थियों की गंभीरता&comma; आत्मविश्वास एवं शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि इस वर्ष बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा बोर्ड द्वारा 9 प्रमंडलों में से 8 प्रमंडलों के 20 परीक्षा केंद्रों पर सेकेंड चांस कार्यक्रम के शिक्षार्थियों की परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा संचालन को सुचारु एवं सुरक्षित बनाने के लिए जीविका एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की राज्य&comma; जिला एवं प्रखंड स्तर की टीमें लगातार समन्वय एवं मॉनिटरिंग कर रही हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दूर-दराज़ के जिलों से परीक्षा देने आने वाले शिक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीविका द्वारा सभी संबंधित प्रमंडलों में जिला स्तरीय TLC&comma; CLF कार्यालयों एवं CMTC में रात्रि विश्राम&comma; ठहरने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं फील्ड टीम लगातार शिक्षार्थियों से संपर्क में रहकर उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने&comma; मार्गदर्शन देने तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। इन व्यवस्थाओं के कारण बड़ी संख्या में शिक्षार्थी नियमित रूप से अपनी परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री सिन्हा ने बताया कि सेकेंड चांस कार्यक्रम केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है&comma; बल्कि यह उन महिला एवं पुरुष शिक्षार्थियों को शिक्षा का दूसरा अवसर प्रदान कर रहा है&comma; जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ चुके थे। आज यही शिक्षार्थी पूरे आत्मविश्वास के साथ बोर्ड परीक्षा देकर अपने जीवन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने आगे बताया कि शिक्षार्थियों के विषयों के अनुसार आगामी परीक्षाएँ 11 एवं 12 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएँगी। इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। सभी शिक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचकर अपनी परीक्षा में अवश्य शामिल हों&comma; जीविका द्वारा उपलब्ध कराई गई आवासीय सुविधाओं का लाभ उठाएँ तथा सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करते हुए अपनी सभी परीक्षाएँ सफलतापूर्वक पूर्ण करें। कार्यक्रम समन्वयक अंतिम कुमार सिन्हा ने विश्वास व्यक्त किया कि जीविका एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से इस वर्ष भी सेकेंड चांस कार्यक्रम के शिक्षार्थी बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे और शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन में नए अवसरों का सृजन करेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के महत्व पर जोर दिया

बिहार : मानव तस्करी पर जीरो टॉलरेंस : सीएम सम्राट चौधरी