कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता : आयुक्त

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आयुक्त&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना-सह-समन्वयी पर्यवेक्षक&comma; इंजीनियरिंग सेवा &lpar;प्रारंभिक&rpar; परीक्षा&comma; 2024 तथा सम्मिलित भू-वैज्ञानिक &lpar;प्रारंभिक&rpar; परीक्षा&comma; 2024 श्री कुमार रवि ने कहा है कि स्वच्छ&comma; कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में इंजीनियरिंग सेवा &lpar;प्रारंभिक&rpar; परीक्षा&comma; 2024 एवं सम्मिलित भू-वैज्ञानिक &lpar;प्रारंभिक&rpar; परीक्षा&comma; 2024 आयोजित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारियों दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को इसके लिए सजग&comma; तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहना होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> वे आज पटना समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में इस विषय पर आयोजित ब्रीफिंग में स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों&comma; प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों&comma; केन्द्राधीक्षकों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। आयुक्त श्री रवि ने उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन&comma; सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निदेश दिया है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विदित हो कि संघ लोक सेवा आयोग&comma; नई दिल्ली द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सेवा &lpar;प्रारंभिक&rpar; परीक्षा&comma; 2024 दिनांक 18 फरवरी&comma; 2024 &lpar;रविवार&rpar; को पटना केंद्र के 09 &lpar;नौ&rpar; उप केंद्रों एवं सम्मिलित भू-वैज्ञानिक &lpar;प्रारंभिक&rpar; परीक्षा&comma; 2024 पटना केंद्र के 02 &lpar;दो&rpar; उप केंद्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित होगी। कुल अभ्यर्थियों की संख्या 4&comma;811 है जिसमें इंजीनियरिंग सेवा &lpar;प्रारंभिक&rpar; परीक्षा के अभ्यर्थियों की संख्या 4&comma;386 तथा सम्मिलित भू-वैज्ञानिक &lpar;प्रारंभिक&rpar; परीक्षा के अभ्यर्थियों की संख्या 425 है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा की गरिमा एवं महत्ता को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों को सक्रिय रहना होगा। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु केन्द्रवार स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों&comma; स्टैटिक दण्डाधिकारियों-सह-सहायक पर्यवेक्षकों&comma; जोनल दंडाधिकारियों-सह-सहायक समन्वय पर्यवेक्षकों&comma; सुरक्षित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 11 परीक्षा उप केन्द्रों के लिए 05 जोन निर्धारित किया गया है। केन्द्रवार 11 &lpar;ग्यारह&rpar; स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों तथा 11 &lpar;ग्यारह&rpar; सहायक पर्यवेक्षक-सह-स्टैटिक दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 05 जोनल दंडाधिकारियों&comma; 05 सुरक्षित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल को भी लगाया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि सभी स्थानीय निरीक्षण अधिकारी अपने-अपने आवंटित परीक्षा उप केन्द्रों का परीक्षा के एक दिन पहले अर्थात् दिनांक 17 फरवरी&comma; 2024 &lpar;शनिवार&rpar; को आयोग के निदेश के अनुरूप परीक्षा की सारी तैयारियों का निरीक्षण करेंगे तथा निरीक्षण समाप्ति के उपरांत उसी दिन आयुक्त कार्यालय&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना में प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। साथ ही सभी स्थानीय निरीक्षण अधिकारी&comma; संघ लोक सेवा आयोग द्वारा उपलब्ध करायी गयी मार्गदशिका का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संघ लोक सेवा आयोग&comma; नई दिल्ली की मार्ग-दर्शिका का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु आज की ब्रीफिंग में स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों&comma; दंडाधिकारियों&comma; पुलिस अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को जिलाधिकारी&comma; पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा आयोग के दिशा-निर्देशों की बारीकियों को समझाया गया। संघ लोक सेवा आयोग&comma; नई दिल्ली के प्रतिनिधि के उपस्थिति में परीक्षा के सभी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। डीएम द्वारा सभी पदाधिकारियों को आयोग के निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने निदेश दिया कि संबंधित थानाध्यक्ष परीक्षा उप केन्द्रों के आस-पास नियमित गश्ती करेंगे तथा विधि-व्यवस्था संधारण&comma; यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त रवि ने पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात को परीक्षा के दिन सुगम यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निदेश दिया। वे परीक्षार्थियों के आवागमन एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के गमनागमन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि दिव्यांग परीक्षार्थियों को प्रवेश में नियमानुसार कोई समस्या न हो इसे संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। आयुक्त रवि ने निदेश दिया कि सभी स्थानीय निरीक्षण अधिकारी&comma; संघ लोक सेवा आयोग द्वारा उपलब्ध करायी गयी मार्गदर्शिका का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपने-अपने परीक्षा उपकेन्द्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से दो घंटा पूर्व निश्चित रूप से पहुँच जायेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग के निदेश के आलोक में परीक्षा हॉल&sol;कमरे में मोबाईल फोन&comma; आईटी गैजेटस&comma; डिजिटल वाच&comma; स्मार्ट वाच&comma; बलूटुथ एवं अन्य संवाद उपकरण प्रतिबंधित है। अतएव परीक्षा में किसी भी परीक्षार्थी को मोबाईल फोन&comma; आईटी गैजेटस&comma; ब्लूटुथ एवं अन्य प्रकार के किसी संवाद उपकरण परीक्षा भवन में ले जाने की अनुमति नहीं है। उक्त निदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित परीक्षार्थी के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए भविष्य में आयोग द्वारा आयोजित होनेवाली परीक्षाओं से भी वंचित कर दिया जायेगा। साथ ही परीक्षा केन्द्र में पर्यवेक्षक&comma; सहायक पर्यवेक्षक&comma; वीक्षक एवं परीक्षा से जुड़े अन्य पदाधिकारी&sol;कर्मी को भी परीक्षा हॉल&sol;कमरे में मोबाईल फोन या अन्य प्रकार के किसी संवाद उपकरण को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि सभी स्टैटिक दंडाधिकारी परीक्षा के मुख्य द्वार पर बार-बार उद्घोषणा करेंगे कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल&sol;कमरों में बैग्स&comma; मोबाईल फोन&comma; ब्लूटूथ तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जाएंगे। साथ ही वे परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल&sol;कमरों तथा अन्य कक्षों आदि का लगातार निरीक्षण करते रहेंगे एवं यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी परीक्षार्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री नहीं है एवं वे इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। आयुक्त रवि ने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व के बाद परीक्षा उपकेन्द्र के परिसर में प्रवेश की एवं उपस्थित परीक्षार्थी को परीक्षा समाप्ति के पूर्व परीक्षा हॉल&sol;कमरा छोड़ने की अनुमति नहीं है। सभी पदाधिकारी इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सभी स्थानीय निरीक्षण अधिकारी अपने-अपने परीक्षा उपकेन्द्र पर प्रत्येक पाली की उपस्थित&sol;अनुपस्थित परीक्षार्थियों की कुल संख्या की सूचना आयुक्त कार्यालय&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना स्थित नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 0612-2219205&sol;2233578 पर परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट के अंदर पंजीबद्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु श्री मनीष कुमार&comma; श्रम अधीक्षक&comma; पटना-सह-अपर प्रभारी&comma; जिला नियंत्रण कक्ष&comma; पटना को जिला नियंत्रण कक्ष में नोडल पदाधिकारी के रूम में नामित किया गया है। वे सभी पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों से समन्वय स्थापित करेंगे तथा आवश्यकतानुसार समुचित सहायता प्रदान करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अनुमंडल दण्डाधिकारी&comma; पटना सदर तथा पुलिस उपाधीक्षक&comma; नगर&sol;सचिवालय&sol;विधि व्यवस्था&sol;अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; पटना सदर परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का स्वच्छ&comma; कदाचारमुक्त&comma; शांतिपूर्ण संचालन हेतु विधि-व्यवस्था संधारण के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे एवं परीक्षा कार्य समाप्ति तक भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी रखेंगे। अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था&comma; पटना के साथ नगर पुलिस अधीक्षक&comma; मध्य पटना परीक्षा के अवसर पर विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि आप सभी वरीय&comma; अनुभवी एवं विश्वसनीय पदाधिकारी हैं। आशा है कि इस बार भी कदाचारमुक्त परीक्षा का संचालन एवं परीक्षा की पवित्रता बनाये रखने हेतु आप सतत प्रयत्नशील रहेंगे तथा परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित कराएंगे। आज के इस अवसर पर आयुक्त श्री रवि के साथ जिलाधिकारी&comma; पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक&comma; नगर पुलिस अधीक्षक&comma; मध्य पटना&comma; आयुक्त के सचिव श्री विनय कुमार ठाकुर&comma; अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था श्री राजेश रौशन एवं अन्य भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित