प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 10 लोग घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&comma;  à¤…ंजुम आलम। <&sol;strong> खैरा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर लाठी- डंडे व तेज धार हथियार चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से आठ लोग तो दूसरे पक्ष से दो लोग यानि कुल 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन के द्वारा इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया&comma; जहां डाक्टर घनश्याम सुमन के द्वारा बारी-बारी से सभी घायलों का इलाज किया गया है। एक पक्ष से घायलों की पहचान श्यामसुंदर पासवान&comma; कुंदन पासवान &comma;उत्तम पासवान&comma; सत्यनारायण पासवान&comma; देवनारायण पासवान&comma; महेश कुमार &comma;दिलीप कुमार और पूजा कुमारी के रूप में हुई है&comma; जबकि दूसरे पक्ष से अशोक साह और उनके पुत्र पवन साह घायल हुए हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एक पक्ष से घायल कुंदन पासवान ने बताया कि वे लोग मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कुछ लोग आये और इस रास्ता से विसर्जन के लिए नहीं जाने की बात कहते हुए जनरेटर को बंद कर दिया। जब जनरेटर बंद करने का विरोध किया गया तो जयद्रथ पैरगह&comma; कांत कुमार साह&comma; अशोक साह&comma; पवन साह&comma; सहित अन्य लोगों के द्वारा लाठी&comma; डंडा वह तेज धार हथियार से हमला किया जाने लगा। जिससे आठ लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से घायल पवन साह ने बताया कि वे लोग विसर्जन कर वापस लौट रहे थे तभी श्यामसुंदर पासवान&comma; कुंदन पासवान सहित अन्य लोगों के द्वारा मारपीट किया गया। जिससे दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर घटना की जानकारी खैरा थाना की पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है ।वहीं घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित