संगठन की मजबूती के लिए संवाद जरूरी : उपमुख्यमंत्री

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;strong>बिहार के उपमुख्यमंत्री आज कटिहार और किशनगंज के दौरे पर रहे। इस क्रम में उन्होंने जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए आम जनमानस से नियमित संवाद का होना बहुत जरूरी है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जयंती 17 सितंबर से लगातार 20 दिनों तक सेवा और समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के द्वारा कई प्रकार के जनसरोकारीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के गवर्नेंस के 20 वर्ष के कार्यकाल उपलब्धियों से भरे रहे हैं&comma; जिसमें लगातार 7 वर्ष से उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। भारत की गौरव गरिमा के साथ-साथ देश के प्रत्येक वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं और परियोजनाओं को उन्होंने शुरू किया है। इससे देश और दुनिया में भारत प्रतिष्ठित हुआ है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की अवधारणा पर काम करती रही है। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आम-आवाम के साथ संवाद स्थापित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की उपलब्धियों एवं उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं को लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में संवाद संप्रेषण काफी तेज हुआ है। सोशल मीडिया का अधिक-से-अधिक सकारात्मक उपयोग करें एवं इसके माध्यम से जनमानस को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी कार्यकाल एवं उनकी उपलब्धियों के विषय में जानकारी दें&period; इस अवसर पर बिहार प्रदेश के संगठन मंत्री श्री भिखूभाई दलसानिया&comma; प्रदेश महामंत्री श्री सुशील चौधरी&comma; किशनगंज के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुशांत गोप&comma; प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिव नारायण महतो&comma; भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी श्री मनोज सिंह&comma; पूर्व विधान पार्षद् श्री दिलीप कुमार जायसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्तागण भारी संख्या में उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम पर पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मियों का उन्मुखीकरण

पुलिस दीदी के साथ मारपीट, घटना CCTV में कैद, आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

बुनियाद केंद्र में वृद्धजन दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने वृद्धजनों को किया सम्मानित