आयुक्त रवि ने चैती छठ घाटों का किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आयुक्त&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना कुमार रवि द्वारा आज सायंकाल चैती छठ पर्व&comma; 2024 की तैयारियों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी&comma; पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक&comma; वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; पटना श्री राजीव मिश्रा&comma; नगर आयुक्त&comma; पटना नगर निगम श्री अनिमेष कुमार पराशर एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न चैती छठ घाटों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम श्री शीर्षत कपिल अशोक ने आयुक्त श्री रवि के संज्ञान में जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों को लाया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी 24X7 मुस्तैद हैं। सभी तैयारी ससमय कर ली गयी है। दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। आयुक्त द्वारा लोकसभा चुनाव के आलोक में आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रमंडलीय आयुक्त ने दीघा एवं जेपी गंगापथ के किनारे अवस्थित विभिन्न घाटों यथा दीघा पाटीपुल घाट &comma;गेट नं&period; 93 घाट&comma; गेट नं 88 घाट एवं अन्य घाटों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह निरीक्षण १ घंटे से अधिक समय तक चला। आयुक्त श्री रवि ने कहा कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रशासनिक सुविधाएँ उपलब्ध रहेगी। संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र मुस्तैद है। पुरूष एवं महिला के लिए अलग-अलग शौचालय&comma; स्वच्छ पेयजल&comma; चेंजिंग रूम&comma; व्रतियों के ठहरने हेतु शेड&comma; घाटों के बाहर वाहन पार्किंग की सुविधा है। पार्किंग स्थल पर बैरिकेडिंग&sol;ड्रॉप गेट की व्यवस्था रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि घाटों के पास एवं सम्पर्क पथ में सभी व्यवस्था की गई है। घाटों पर नियंत्रण कक्ष कार्यरत है। ध्वनि-विस्तारक यंत्र एवं सीसीटीवी कैमरा से मॉनिटरिंग की जाएगी। घाटों पर उत्कृष्ट सफाई एवं प्रकाश-व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एनडीआरएफ़&comma; एसडीआरएफ़ एवं रिवर पेट्रोलिंग टीम तैनात है। चैती छठ के अवसर पर विधि-व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन द्वारा 76 &lpar;छिहत्तर&rpar; स्थानों पर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 23 सेक्टर पदाधिकारी&sol;दंडाधिकारियों के नेतृत्व में 132 दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। खतरनाक एवं अनुपयुक्त घाटों पर भी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि चैती छठ&comma; 2024 के अवसर पर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी विनम्रता एवं सौजन्यता का प्रदर्शन करते हुए दृढ़ता से विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>किसी भी प्रकार की सूचना 24X7 जिला नियंत्रण कक्ष &lpar;दूरभाष संख्या 0612-2219810&sol;2219234&rpar; एवं आपात नम्बर सेवा 112 पर दी जा सकती है। इसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त रवि ने कहा कि घाटों पर जाने के लिए एप्रोच रोड सुचारू एवं अवरोध मुक्त रहे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा घाटों के आस-पास एवं सम्पर्क पथ में अवस्थित विद्युत तारों को व्यवस्थित रखा जाए। सभी चैती छठ घाटों पर विद्युत कर्मियों एवं तकनीशियनों की टीम तैनात रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त रवि ने अधिकारियों को निदेश दिया कि घाट पर सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग एवं साइनेज ठीक रहे। घाटों पर बैरिकेडिंग मानकों के अनुरूप रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त रवि ने कहा कि ख़तरनाक घाटों पर लोगों का प्रवेश प्रतिबन्धित है। इसे सुनिश्चित करें। आयुक्त रवि ने कहा कि चैती छठ&comma; 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन&comma; सुदृढ़ सुरक्षा-व्यवस्था एवं सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए सभी पदाधिकारी सजग एवं तत्पर रहें। इस अवसर पर आयुक्त श्री रवि के साथ जिलाधिकारी&comma; पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक&comma; वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; पटना श्री राजीव मिश्रा एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण