कोचिंग छात्रा मौत मामला : दरिंदगी के बाद हत्या का आरोप, सड़क जाम कर प्रदर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ में 16 वर्षीय कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है&period; परिजनों ने कोचिंग संस्थान में दरिंदगी के बाद छात्रा को छत से नीचे फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है&period; घटना के विरोध में लोगों ने एम्स गोलंबर के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की&period; मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना के सीनियर एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे&period; वहीं एम्स पटना की मेडिकल बोर्ड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार छात्रा कोचिंग पढ़ने गई थी&comma; जहां उसके साथ दरिंदगी कर विरोध करने पर छत से फेंक दिया गया&period; परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात कही है&period; मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है और रिपोर्ट तीन से चार दिनों में आने की संभावना है&period; पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और 24 घंटे में गिरफ्तारी तथा न्यायिक जांच की मांग की&period; उनके नेतृत्व में सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया गया&comma; जिससे यातायात प्रभावित रहा&period; पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसी मामले में जिस बिल्डिंग से छात्रा गिरने की बात सामने आई&comma; वहां संचालित फंडामेंटल कोचिंग संस्थान को छात्र हित में पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है&period; कोचिंग संचालक रूपेश कुमार ने बताया कि संस्थान दो माह पहले शुरू किया गया था और करीब 30 से 40 छात्र पढ़ने आ रहे थे&period; उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी शोर होने के बाद मिली और उन्हें छात्रा के ऊपर जाने के कारण की जानकारी नहीं है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है&period; पुलिस और मीडिया की लगातार आवाजाही को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर संस्थान को स्वेच्छा से पांच दिनों के लिए बंद किया गया है&period; उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से बंद करने का कोई आदेश नहीं मिला है&period; उन्होंने यह भी कहा कि बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में क्या गतिविधि होती थी या वहां कौन रहता था&comma; इसकी जानकारी उन्हें नहीं है क्योंकि उनका ध्यान केवल कोचिंग संचालन और पढ़ाई पर रहता था&period; घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है&period; पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी&period; वहीं पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण