सीएम ने फूलवारी के चार लाभुकों को अपने हाथों पीएम आवास योजना की चाभी सौंपी

&NewLine;<p><strong>फूलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में एक सौ बावन लाभुकों को आवास निर्माण की राशि दी गयी। जिसमे चार लाभुकों को सीएम ने पटना के कार्यक्रम में अपने हाथों प्रदान किया। नगर परिषद में एलसीडी लगाकर सरकारी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया। इस कार्यक्रम में अधिकांश महिला लाभुक शामिल रही । चेयरमैन आफताब आलम ने बताया कि नगर परिषद फूलवारी के ही चार लाभुकों को पटना के कार्यक्रम में चाभी सौंपा गया जो फूलवारी शरीफ के लिए बड़ी उपलब्धि है। जिनमे मंजू देवी&comma;शिला देवी &comma; संजीदा परवीन &comma; शमीमा खातून के नाम शामिल हैं। फूलवारी नगर परिषद के कुल 152 लाभुकों को दो दो लाख की राशि मिली है ।प्रत्येक लाभुक को दो दो लाख के हिसाब से 3 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। मौके पर स्थानीय विधायक गोपाल रविदास &comma; नगर कार्यपालक पदाधिकारी समेत तमाम वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एनएच के किनारे से अनधिकृत पार्किंग एवं अवैध ढ़ाबों को हटाने का निदेश

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना