पाँच चरणों के मतदान में स्पष्ट बहुमत लेकिन रुके नहीं, जीत को और बड़ा बनाये- रविशंकर प्रसाद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> साहिब सांसद प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने आज पटना ग्रामीण इलाक़े में ज़बरदस्त रोड शो किया। दीदारगंज से रविशंकर प्रसाद के क़ाफ़िले की शुरुआत हुई जो फ़तुआ बैकटपुर खुसरूपुर के रास्ते से होता हुआ रवाईच&comma; बख़्तियारपुर से रानीगंज पर जाकर समाप्त हुआ। लगभग 45 किलोमीटर के इस रोड-शो को पूरा होने में आठ घंटे से भी ज़्यादा का समय लगा। रास्ते के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग रविशंकर प्रसाद के स्वागत में खड़े थे। रास्ते में जहाँ से भी रविशंकर प्रसाद का क़ाफ़िला निकला&comma; लोगो ने ढोल नगाड़ों के साथ साथ कई स्थानों पर बुलडोज़र से उनका स्वागत किया। सड़क किनारे मकानों के छज्जें से लोगो ने फ़ुल भी बरसाये । <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रोड-शो के दौरान रास्ते में पड़ने वाले दर्जनों गाँवों भी पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया गया। कई जगहों पर लोगों ने पटाखों की आवाज़ से अपने नेता का स्वागत किया। समाज के सभी वर्गों के लोगो ने आगे बढ़कर एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद को भरपूर समर्थन देने का विश्वास दिलाया। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिला मतदाता भी रोड-शो और रविशंकर प्रसाद के देखने के लिए उपस्थित थी। इसमें कई स्थानों पर रविशंकर प्रसाद बड़े-बुजुर्गों के देखकर रूक जाते&comma; फिर उनका आशीर्वाद और वचन लेकर ही आगे बढ़ते। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस पूरे रोड शो में भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह&comma; रणविजय सिंह उर्फ़ लल्लू मुखिया &comma; पूर्व विधायक सतीश राय&comma; पूर्व कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष तथा वर्तमान भाजपा नेता अनिल शर्मा&comma; बाढ़ ज़िला अध्यक्ष के साथ समस्त ज़िला पदाधिकारी समेत सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।अपने संबोधन में रविशंकर प्रसाद ने कहा की पाँच चरणों के मतदान के बाद देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने की स्थिति स्पष्ट हो गई है&comma; आँकड़ा बहुमत को अब पार कर चुका है लेकिन अभी रुकने या आराम नहीं बल्कि जीत को और बड़ा बनाने की ज़रूरत है। बिहार की सभी चालीस सीटें जीतने के साथ ही पटना साहिब में जीत का अंतर चार लाख के पार होना चाहिए&comma; जीत का अंतर जितना बड़ा होगा पटना साहिब की आवाज़ उतनी मुखर होगी। उन्होंने गर्मी के मौसम में लोगो के द्वारा स्वागत अभिनंदन के लिए आभार जताया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान