स्कूल में पाँच दिवसीय समर कैम्प का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल ने ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग करने के लिए और बच्चों के सर्वांगीण विकाश के लिए पाँच दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया। जो 20 मई से 24 मई 2024 तक चलेगा। इस कैम्प में बच्चों को सर्वप्रथम योगासन कराया जाता है तथा तैराकी&comma; जुम्बा डांस&comma; स्केटिंग&comma; आर्ट तथा क्राफ्ट&comma; फैशन शो जैसी रचनात्मक क्रियाएं सिखाई जाती हैं जिससे वे आगे आने वाली जिंदगी में अच्छी तरह सामंजस्य कर सके। इस पाँच दिवसीय शिविर में प्रत्येक दिन को अलग तरीके से मनाया जायगा। जैसे पहले दिन सोमवार को वाटर मेलन डे मनाया गया। जिसमें बच्चे लाल रंग के परिधान पहनकर आए थे तथा तरबूज खाते हुए स्वीमिंगपूल में खूब आनंद किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दूसरे दिन बच्चे नीले वस्त्र पहन कर आए तथा उन्होंने रेन डासं का आनन्द उठाया। तीसरे दिन डेविल्स डे मनाया जाएगा। इस दिन बच्चे काले कपड़ों में शैतानों के रूप में दूसरों को डराते नजर आएँगे। चौथे दिन फ्लावर्स डे मनाया जाएगा जिसमें बच्चे नारंगी कपड़े पहनेंगे। कुछ बच्चे संतरा तथा कुछ फूल बनकर आएँगे। पाँचवें दिन यलो डे मतलब सन्नी डे मनाया जाएगा जिसमें बच्चे पीले कपड़े पहनकर ऊर्जा का प्रसार करेंगे। इसके साथ ही 24 तथा 25 मई को एक नाइट कैम्प का आयोजन होगा जिसमें दो दिन दो रात बच्चे विद्यालय में रहकर अपना कार्य स्वयं करना सीखेंगे। इस तरह यह कैम्प बच्चों के जीवन को एक नई दिशा देगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात