छात्र-छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन, ‘हमारी कलेक्टर दीदी’ ने किया मार्गदर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>वैशाली&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar;  &OpenCurlyQuote;हमारी कलेक्टर दीदी’ कार्यक्रम के अंतर्गत पुष्करणी सभागार में छात्र-छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन जिला पदाधिकारी&comma; वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह &lpar;भा&period;प्र&period;से&period;&rpar; द्वारा किया गया।वैशाली के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करियर&comma; प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी&comma; अध्ययन पद्धति एवं सफलता से जुड़े अनेक सवाल सीधे जिला पदाधिकारी से पूछे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;09&sol;img-20260927-wa00026836021079457629600&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-93559" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जिला पदाधिकारी ने सफलता के लिए सकारात्मक सोच&comma; अनुशासन&comma; संयम&comma; धैर्य और निरंतर मेहनत को महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि कक्षा 5वीं से 12वीं तक की NCERT पुस्तकों का गंभीरता से अध्ययन करें और नियमित रूप से अच्छे समाचार-पत्र पढ़ने की आदत विकसित करें। उन्होंने कहा कि मजबूत बुनियादी समझ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।Time Management पर जोर देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों के बीच संतुलन बनाकर निर्धारित समय के अनुसार कार्य करने की सलाह दी&comma; ताकि वे तनावमुक्त होकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सहजता से उत्तर देते हुए उन्हें अपने लक्ष्य पर विश्वास रखने और लगातार प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।<br &sol;>कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को नोटबुक&comma; पेन एवं सैंपल प्रश्न भी प्रदान किए गए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

तीन दिनों से बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पटना-गया हाईवे चार घंटे जाम

सोताचक मुसहरी में विषधर सांप के डसने से दो बेटों की मौत, मां शकुंतला देवी एम्स में वेंटिलेटर पर

रामपुर में आरडीए की मिली भगत से अवैध निर्माण लगातार किए जा रहे हैं